बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » Jhansi News:- कुत्ते की मौत के बाद की गई तेरहवीं, अस्थियां गंगा में की गईं विसर्जित…

Jhansi News:- कुत्ते की मौत के बाद की गई तेरहवीं, अस्थियां गंगा में की गईं विसर्जित…

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। झांसी जनपद में एक कुत्ते की मौत हो जाने के बाद इंसानों की तरह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इतना ही नहीं उसकी अस्थियां गंगा नदी में प्रवाहित की गईं। क्रिया कर्म करने के बाद परिवार द्वारा कुत्ते की तेरहवीं भी आयोजित की गई। तेरहवीं भोज खाने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग भी वहां आए। अब यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर तरफ लोग इस मामले की चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, झांसी जनपद के रक्‍सा थाना क्षेत्र के सुजवाह गांव के रहने वाले संजीव परिहार और उनकी पत्नी माला को कोई संतान नहीं है। दंपति ने करीब 13 साल पहले दो कुत्तों को पाल रखा था। दोनों कुत्ते 13 साल से परिवार के साथ रहते थे।

कुत्ते का नाम रखा था बिट्टू

दोनों कुत्तों में एक कुत्ते का नाम उन लोगों द्वारा बिट्टू रखा गया था। बताया जा रहा है कि एक बार घर में सांप आ गया था और बिट्टू ने सांप को काटकर मार डाला। ऐसे में बिट्टू के प्रति दंपति का प्रेम और अधिक बढ़ गया।

दंपति द्वारा दोनों कुत्तों को अपने औलाद की तरह प्यार दुलार किया जाता था। बताया जा रहा है कि एक दिन दंपति किसी काम से बाहर गए थे इसी दौरान आवारा कुत्तों ने घर में रखे गए कुत्तों पर हमला कर दिया। उन कुत्तों ने बिट्टू को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इंसानों की तरह होगा अन्तिम संस्कार

घर वापस लौट के बाद जब दंपति ने देखा तो बिट्टू को लेकर पति-पत्नी अस्पताल गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बिट्टू की मौत हो गई। बिट्टू की मौत हो जाने के बाद दंपति ने फैसला लिया कि इंसानों की तरह बिट्टू का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ऐसे में संजीव परिहार द्वारा इंसानों की तरह बिट्टू का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार किए जाने के बाद बिट्टू की अस्थियों को प्रयागराज में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। उसके बाद तेरहवीं संस्कार का भी आयोजन किया गया। इस भोज में गांव और आसपास से सैकड़ो लोग शामिल हुए। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Varanasi news :- राजातालाब थाना अंतर्गत मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग