बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » अपराध » Jhansi medical College :- झांसी मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का जलवा, प्राचार्य की करतूतें जारी

Jhansi medical College :- झांसी मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का जलवा, प्राचार्य की करतूतें जारी

Jhansi medical College :- झांसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों और आमजन के प्रति उदासीनता और लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। प्राचार्य नरेंद्र सेंगर, जो कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में नियुक्त हैं अपनी मनमानी और प्रशासनिक लापरवाही के चलते लगातार सुर्खियों में हैं।



प्रमुख बिंदु

➡ दिखावटी सफाई: डीजी मेडिकल एजुकेशन किंजल सिंह के दौरे से पहले प्राचार्य ने अस्पताल में चूना छिड़कने और पलंग बिछाने का नाटक किया।

➡ पानी की किल्लत: मरीज, जो लंबे समय से पानी के लिए तरस रहे थे, अब उन्हें कैंटर के जरिए पानी दिया जा रहा है, वह भी दौरे के मद्देनजर।

➡ मौत का सिलसिला: अब तक 12 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्राचार्य की लापरवाही और रुतबा कायम है।

➡ जांच में खानापूर्ति: अस्पताल में जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। वीआईपी ट्रीटमेंट के बीच हकीकत छिपाई जा रही है।


यह भी पढ़ें :- Unnao news :- कानपुर लखनऊ हाईवे पर 20 दिन प्रभावित रहेगा यातायात, एसपी उन्नाव और कानपुर डीसीपी ने डायवर्सन प्लान किया तैयार


प्राचार्य की मनमानी पर सवाल

नरेंद्र सेंगर, जो केवल कार्यवाहक प्राचार्य हैं, अपनी पदस्थापना और जलवे के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। अस्पताल में मौजूदा अव्यवस्थाओं के बावजूद उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

जनता की नाराजगी

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वे मांग कर रहे हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सबसे बड़ा सवाल 

“क्या झांसी मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर कसेगा शिकंजा, या लापरवाही का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?”

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग