बड़ी खबर
Radha Ashtami 2026 :- राधाष्टमी व्रत के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का फल? जानिए 15 दिन बाद क्यों रखा जाता है यह उपवास China Drone Submarine Mothership :- चीन बना रहा अनोखा ‘मदरशिप’, समुद्र में उतारेगा विशाल बिना चालक वाली ड्रोन सबमरीन; जानिए क्या है खास Aligarh Sai Global University : 9.53 हेक्टेयर में बनेगी साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी Waiting Hai Web Series : रेलवे टिकट की वेटिंग से शुरू हुई कहानी, खुलता है बड़े टिकट स्कैम का राज, जानिए पूरी डिटेल Chitrakoot Link Expressway: चित्रकूट को मिलेगा नया एक्सप्रेसवे कनेक्शन, ₹1008 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी Vishwakarma Puja 2026: सोने की लंका से द्वारका तक, भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी हैं इन 5 पौराणिक नगरों की कहानियां

Home » जम्मू कश्मीर » Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए, भारी हथियार बरामद

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए, भारी हथियार बरामद

Jammu Kashmir :- कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी जारी
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया गया है जबकि इलाके में एक से दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जैसे ही सुरक्षाबल घने जंगलों की ओर बढ़े, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

CBSE 10th result declared : 93.66% छात्र पास, ऐसे करें cbseresults.nic.in पर स्कोरकार्ड चेक

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और पाकिस्तानी चिन्हों वाली सामग्री भी बरामद की है। मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है और उनके संगठन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ भारत-पाक सीमा के करीब हुई है, जहां से अक्सर घुसपैठ की कोशिशें होती रहती हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी ली जा रही है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके।

ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी का आतंकवाद पर करारा वार, पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब

इस घटना से कुछ ही दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़े स्तर पर छापेमारी की थी, जिसमें कई ओवरग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लिया गया था।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग