Indigo flight :- कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 के इंजन में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने की सूचना मिली। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और एहतियात के तौर पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया।
चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया विमान
एटीसी की निगरानी में विमान की चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर पहले से ही आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
Haritalika Amavasya :- हरियाली अमावस्या पर आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं और क्या रहेगा सूतक काल?
तकनीकी जांच शुरू
लैंडिंग के बाद विमान को जांच के लिए अलग खड़ा कर दिया गया। एयरलाइन के इंजीनियर और तकनीकी टीम इंजन में आई खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा।
एयरलाइन की प्राथमिकता यात्री सुरक्षा
इंडिगो की ओर से कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तकनीकी आशंका की स्थिति में सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक