बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Income Tax Raid: दिल्ली – एनसीआर के तीन बड़े बिल्डरों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, जानें क्या है वजह….

Income Tax Raid: दिल्ली – एनसीआर के तीन बड़े बिल्डरों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, जानें क्या है वजह….

Income Tax Raid on Builders in Noida :

दिल्ली एनसीआर में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी से जुड़ी बड़ी खबर है। दिल्ली-NCR के भूटानी ग्रुप के तीन नामी बिल्डरों के ठिकानों पर गुरुवार को आयकर छापेमारी की गई। इससे दिल्ली एनसीआर के बड़े बिल्डरों के बीच भूचाल सा आ गया।

क्या है पूरा मामला

Income Tax Raid on Bhutani Group Noida

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी रेड डाली। खबरों के मुताबिक, दिल्ली NCR के तीन बड़े बिल्डर्स के ठिकानों पर आईटी का छापा पड़ा है। इसमें भूटानी ग्रुप, लॉजिक्स ग्रुप औऱ एडवेंट बिल्डर्स के ठिकानों पर छापेमारी हुई है. नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में IT की नोएडा यूनिट छापेमारी की और कर चोरी को लेकर पूछताछ की।

Greater Noida : धरने पर बैठे सीटू नेता को बाउंसरों ने पीटा, जानें क्या है मामला…. – Suryodaya Samachar

इनकम टैक्स विभाग की इस रेड में एक दर्जन से ज्यादा टीमें शामिल बताई जाती हैं। आईटी टीमों ने ऑफिस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले और वहां मौजूद अधिकारियों से पूछताछ की। टीमें अभी भी वहां दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि कर चोरी के संदेह में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। हालांकि न तो किसी बिल्डर और न ही आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
नोएडा सेक्टर 16 स्थित लॉजिक्स ग्रुप के कॉरपोरेट ऑफिस में भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा। किसी भी बाहरी सदस्य को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। एडवेंट ग्रुप का भी नोएडा ग्रेटर नोएडा गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में बड़ी धाक है। उसने 23 सालों में 16 से ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इसमें रेरा से स्वीकृत रेजीडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट शामिल हैं। उसके लग्जरी प्रोजेक्ट में फ्लैट्स की कीमत करोड़ों में होती है।

भूटानी ग्रुप को नोएडा समेत पूरे एनसीआर का बड़ा बिल्डर माना जाता है। करीब दो दशकों से बड़े लग्जरी प्रोजेक्ट भूटानी ग्रुप ने पूरे किए हैं। रेजीडेंशियल प्रापर्टीज के अलावा प्रीमियम ऑफिस स्पेस में भी उसका दबदबा कायम है।

लॉजिक्स ग्रुप का कारोबार भी दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में फैला है। उनका प्रीमियम क्लास से लेकर मीडियम क्लास के आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग