बड़ी खबर
Radha Ashtami 2026 :- राधाष्टमी व्रत के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का फल? जानिए 15 दिन बाद क्यों रखा जाता है यह उपवास China Drone Submarine Mothership :- चीन बना रहा अनोखा ‘मदरशिप’, समुद्र में उतारेगा विशाल बिना चालक वाली ड्रोन सबमरीन; जानिए क्या है खास Aligarh Sai Global University : 9.53 हेक्टेयर में बनेगी साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी Waiting Hai Web Series : रेलवे टिकट की वेटिंग से शुरू हुई कहानी, खुलता है बड़े टिकट स्कैम का राज, जानिए पूरी डिटेल Chitrakoot Link Expressway: चित्रकूट को मिलेगा नया एक्सप्रेसवे कनेक्शन, ₹1008 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी Vishwakarma Puja 2026: सोने की लंका से द्वारका तक, भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी हैं इन 5 पौराणिक नगरों की कहानियां

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल में किया गया समरकैम्प का शुभारम्भ

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल में किया गया समरकैम्प का शुभारम्भ

Sonbhadra (Uttar Pradesh):- विकास खंड घोरावल के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल में समरकैम्प का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन कर किया।वर्तमान समय में ग्रीष्मावकाश के चलते विद्यालय बन्द चल रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक /S RG सोनभद्र विनोद कुमार ने बताया कि समरकैम्प का आयोजन शासन के निर्देशानुसार 21मई से 10जून तक लगातार संचालित किया जायेगा ,इसका उद्देश्य विद्यालय के आसपास के बच्चों को विद्यालय से जोडते हुए उनके अन्दर की छिपी हुयी प्रतिभाओं को प्रस्फुटित करना है।बहुत सी पाठ्येत्तर गतिविधियां होती हैं जो हर बच्चों में अलग अलग होती हैं,रेगुलर पठन पाठन के दौरान वो पीछे छूट जाती हैं।

उन्ही प्रतिभाओं को कला,क्राफ्ट, गायन,नृत्य नाटक,अभिब्यक्ति क्षमता का विकास आदि को मनोरंजक वातावरण में सम्पादित कराना है।प्रथम दिन के कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, श्वास अभ्यास, जंपिंग जैक, हुपर हाफ, का अभ्यास कराया गया l

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार , समर कैंप संचालक विजय शंकर सिंह, सीमा देवी, समेत अन्य ग्रामीण अभिभावक मौजूद रहे।कैम्प में प्रथम दिन लगभग पचास बच्चों ने प्रतिभाग किया।

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सरवट में किया गया समरकैम्प का शुभारम्भ

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग