बड़ी खबर
Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट Varanasi news :- सम्मानित पत्रकार अजय कुमार की बहन सरिता सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर मिली शुभकामनाएं

Home » अपराध » Gonda viral vedio :- अतिक्रमण हटाने गई टीम से हंगामा, सिपाही को थप्पड़, युवती ने छत से कूदकर दी चेतावनी, FIR दर्ज

Gonda viral vedio :- अतिक्रमण हटाने गई टीम से हंगामा, सिपाही को थप्पड़, युवती ने छत से कूदकर दी चेतावनी, FIR दर्ज

Gonda viral vedio:- परसपुर के तेलहा रज्जा चौहान पुरवा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस को चेतावनी देकर युवती छत से कूद गई। इससे अफरातफरी मच गई। छत से कूदने के बाद चोटिल युवती को अस्पताल ले जाया गया। लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है।



विगत 13 नवंबर को डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम तेलहा रज्जा चौहान पुरवा में सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। राजस्व टीम लेखपाल अवधेश चौबे ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी रघुराज सिंह की बेटियां एकता और साधना सिंह ने परिक्रमा मार्ग से ट्राली हटाने पर विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। महिला कांस्टेबल मंगला सिंह यादव समेत कर्मियों ने विरोध जताया तो महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद ट्राली हटाने के विरोध की चेतावनी देकर पुलिस के सामने ही छत से कूद गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर अफरातफरी मच गई है।


यह भी पढ़ें :- Srilanka new govt :- श्रीलंका में बनी नई सरकार, अनुरा कुमार दिसानायके ने की कैबिनेट की घोषणा


आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया है। छानबीन की जा रही है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/srilanka-new-govt-new-government-formed-in-sri-lanka-anura-kumar-dissanayake-announced-cabinet/

चेतावनी देकर कूदी, वीडियो वायरल

आरोप है कि संवेदनशील मामला होने के चलते पुलिस ने पूरी घटना को दबाए रखा। वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आ सकी है। इसमें युवती ने कहा कि अगर रास्ते से उसकी ट्राली हटाओगे तो वह छत से कूद जाएगी। काफी समझाने के बावजूद वह नहीं मानी और कूद गई। पुलिस ने एकता को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं ट्राली सीज की गई है। वहीं साधना पीछे से भाग निकली। वह पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाती नजर आ रही है। वहीं इंस्पेक्टर दिनेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मिन्नतें कर रहे हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग