Ghorawal News :- उच्च प्राथमिक विद्यालय जमगांव में आज लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत बाल संसद का गठन बड़े ही उत्साह और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। विद्यालय के सभी बच्चों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए लोकतंत्र के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया की गहराई को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी पर्यवेक्षक श्री राजकुमार पांडेय ने की, जबकि मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. मिथिलेश द्विवेदी ने संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन किया। चुनाव संचालन में सहायक चुनाव अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारी चंद्रकेश सिंह, तथा द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी श्री प्रदीप कुमार गुप्ता ने सहयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार पूरी हुई
चुनाव की तिथि और मतदान केंद्र का निर्धारण निर्वाचन समिति द्वारा किया गया।
इच्छुक प्रत्याशियों से नामांकन पत्र प्राप्त किए गए।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
कुल 22 उम्मीदवारों ने चुनाव में हिस्सा लिया, जिनके नामांकन पत्र सही पाए गए।
प्रत्याशियों ने मतदान से पूर्व अपने-अपने समर्थन में प्रचार किया और छात्रों से अपील की।
मतदान एवं मतगणना
निर्धारित समयानुसार मतदान प्रक्रिया दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर 2:30 बजे तक चली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद पर्यवेक्षक श्री राजकुमार पांडेय और मतगणना अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की देखरेख में मतगणना की गई।
चुनाव परिणाम
घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मिथिलेश द्विवेदी ने की। निर्वाचित सदस्यों ने आपस में मतदान कर प्रधानमंत्री और उपप्रधानमंत्री का चयन किया।
चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
पद चयनित छात्र/छात्रा
प्रधानमंत्री रोशनी
उप प्रधानमंत्री पवन कुमार सिंह
शिक्षा मंत्री कु. गरिमा
स्वास्थ्य मंत्री कु. परी
जल एवं पर्यावरण मंत्री रामबाबू
खेल मंत्री शान बाबू
पुस्तकालय मंत्री दीपिका पटेल
सुरक्षा एवं अनुशासन मंत्री सूरज पांडेय
निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद विभागों का गठन किया गया और सभी चयनित सदस्यों को शपथ ग्रहण भी कराया गया। कार्यक्रम का समापन विजयी उम्मीदवारों के सम्मान और अभिनंदन के साथ किया गया।
यह बाल संसद न सिर्फ बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्य विकसित करती है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व को भी बढ़ावा देती है। विद्यालय परिवार ने इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Dhanteras 2025: धनतेरस पर जरूर करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







