बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » Uncategorized » Fastags यूजर्स के लिए NHAI ने जारी की एडवाइजरी

Fastags यूजर्स के लिए NHAI ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली:- नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) की रोड टोलिंग अथॉरिटी की ओर से फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। संस्था द्वारा 32 बैंकों की एक लिस्ट निकाली गई है और यूजर्स को कहा गया है कि इन्हीं बैंकों से फास्टैग खरीदें।

इस लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक फास्टैग का नाम नहीं था। इसका सीधा मतलब है कि पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नया फास्टैग लेना होगा। एक अनुमान के मुताबिक, देश में 2 करोड़ से ज्यादा पेटीएम फास्टैग यूजर्स हैं।

बता दें, आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय बैंक के निर्देश के अनुसार 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक को करीब अपनी सभी सेवाएं रोक दी है।

सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बिना किसी झंझट के फास्टैग के साथ ट्रैवल करें। केवल नीचे दिए गए बैंकों से ही अपना फास्टैग खरीदें। इस लिस्ट में कुछ 32 बैंकों का नाम जारी किया गया है, जिसमें पेटीएम नहीं है।

इकोनॉनिम टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि हाइवे अथॉरिटी की ओर से लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य पेटीएम फास्टैग यूजर्स को किसी भी झंझट से बचाना है ताकि हाइवे पर यात्रा करते समय टोल चुकाने को लेकर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

भारत में 7 करोड़ फास्टैग यूजर्स

बता दें, भारत में करीब 7 करोड़ के आसपास फास्टैग यूजर्स हैं और पेटीएम पेमेंट बैंक का दावा है कि उसके पास करीब इसमें 30 प्रतिशत से ज्यादा का मार्केट शेयर। ऐसे में पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स की अनुमानित संख्या 2 करोड़ के आसपास होने का अनुमान है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग