बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » मिर्जापुर में डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक हुई सम्पन्न

मिर्जापुर में डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक हुई सम्पन्न

रिपोर्टर:- तारा त्रिपाठी

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश):- आज दिनांक 26.12.2024 को अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक अहरौरा बांध पर समय दोपहर 12:00 बजे दिन से लल्ला सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में उप जिलाधिकारी चुनार के निर्देश पर अहरौरा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह भी बैठक मे उपस्थित रहीं और सिंचाई विभाग के एक्सियन , एसडीओ और जेई ओमप्रकाश राय की उपस्थित मे नहरे के संचालन के साथ-साथ निम्न समस्याओं पर चर्चा हुई और किसानों ने मांग किया कि इन सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराया जाय निम्न वत हैं।

1. गड़ई प्रणाली के समस्त नहरो का संचालन 1 जनवरी 2025 से किया जाएगा।
2. मेन कैनाल नहर का संचालन 28.12.2024 से आनंदीपुर व धुरिया माइनर को पानी दिया जाएगा, और 1 जनवरी 2025 से मेन कैनाल में धुरिया माइनर के नीचे पानी देना सुनिश्चित किया गया है।
3. 14 जनवरी 2025 से पट्टीहटा माइनर को पानी दिया जाएगा।
4. रवि फसल की सिंचाई के बाद अहरौरा बांध के गड़ई का गेट व मेन कैनाल का मुख्य गेट का निर्माण करा दिया जाए सीपेज की समस्या समाप्त हो जाएगी।
5. धुरिया माइनर के पटरी पर मिटटी भराई का कार्य कराया जाए।
6. खेमईपुर माइनर व कंचनपुर माइनर का लाइनिंग का कार्य कराया जाए।
7. पट्टी हटा माइनर क्षतिग्रस्त जहां है मरम्मत कराया जाए।
8. मुगलसराय राजबाहा के गेट का निर्माण कराया जाए।
9. धुरिया माइनर आनंदीपुर माइनर में नगर पालिका अहरौरा का गंदा पानी आ रहा है बंद किया जाए।
10. भागवत ब्रांच नहर में धुरिया सोनकर बस्ती के पास लाइनिंग रपटा का कार्य कराया जाए।
11. सोन लिफ्ट के पानी को खाली समय में चलाकर डोंगिया अहरौरा बांध में पानी दिया जाए।
12. भोका नाला में बनउली व ढेलवासपुर में सिंचाई हेतु गेट लगाया जाए व डोडहा नाला में गेट लगाकर पानी रोकने की व्यवस्था कर गुलौरी की सिंचाई कराया जाए।

NDA में बड़ी फूट :- इस पार्टी ने किया ऐसा ऐलान, बीजेपी के छूटे पसीने

बैठक में डोंगिया अहरौरा बांध मेन कैनाल समिति के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह किसान प्रदेश महासचिव भा कि यू, चौधरी रमेश सिंह संयोजक अन्नदाता मंच, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ,विश्वनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, परशुराम मौर्य, शिव प्रसाद सिंह, स्वामी दयाल सिंह राम सिंगार सिंह, गोरखनाथ सिंह प्रदीप सिंह, राम राज बिंद, डॉ रामप्यारे सिंह, चूल्हन बिद, जगदीश सिंह पूर्व प्रधान, चंदन,लल्लन प्रसाद, भोला नाथ गिरी व अन्य लोग उपस्थित रहें।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग