बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Delhi Metro Recruitment 2025 :- दिल्ली मेट्रो में बंपर भर्ती! बस करना होगा यह काम

Delhi Metro Recruitment 2025 :- दिल्ली मेट्रो में बंपर भर्ती! बस करना होगा यह काम

Delhi Metro Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना हर कोई देखता है। अगर आप इस सपने को पूरा करना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है। इसके लिए सुपरवाइजर (S&T) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है।

दिल्ली मेट्रो भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 8 पदों पर बहाली की जाने वाली है। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में काम करने की सोच रहे हैं तो 30 जनवरी तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले दिए गए बातों को सबसे पहले गौर से पढ़ें।

दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने की आयु सीमा

DMRC भर्ती 2025 के लिए जो कोई भी अप्लाई करने का मन बना रहे हैं। उनकी अधिकतम आयुसीमा 55 वर्ष होनी चाहिए।

Sonbhadra News: शिक्षामित्र उत्थान समिति ने चलाया सघन पोस्टर अभियान

आवश्यक योग्यता

उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, या संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांचों में तीन साल का डिप्लोमा या हायर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास साइंस में ग्रेजुएट की डिग्री भी हो सकती है, जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से हो।

क्या है चयन प्रक्रिया

DMRC भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। इंटरव्यू फरवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

अन्य जानकारी

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को DMRC भर्ती 2025 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन स्पीड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करना आवश्यक है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग