Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Cyber Alert for LPG: सावधान! LPG के नाम पर ठगी, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता

 Cyber Alert for LPG: सावधान! LPG के नाम पर ठगी, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता

Cyber alert for LPG :- देशभर में LPG गैस बुकिंग और सब्सिडी के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। WhatsApp, Telegram, SMS और ईमेल के जरिए ठग लोगों को फर्जी लिंक भेजकर जाल में फंसा रहे हैं। इन मैसेज में KYC अपडेट, प्रायोरिटी डिलीवरी या इमरजेंसी गैस बुकिंग का झांसा दिया जाता है।

🚨 CYBER ALERT
  • ⚠️ LPG बुकिंग और KYC के नाम पर फर्जी लिंक वायरल
  • ⚠️ WhatsApp, SMS और Telegram से भेजे जा रहे मैसेज
  • ⚠️ लिंक पर क्लिक करते ही बैंकिंग जानकारी हो सकती है चोरी
  • ⚠️ OTP शेयर करते ही खाली हो सकता है आपका खाता
  • ⚠️ फर्जी ऐप डाउनलोड करने से फोन में आ सकता है मालवेयर
  • ✅ सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट/ऐप का ही करें इस्तेमाल
  • 🚫 किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही यूजर इन संदिग्ध लिंक पर क्लिक करता है, वह नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उसकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल और OTP चुरा लिए जाते हैं। कई मामलों में इन लिंक के जरिए मोबाइल फोन में मालवेयर भी इंस्टॉल हो जाता है, जिससे ठगों को पूरा एक्सेस मिल जाता है और बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।

इतना ही नहीं, ठग कॉल करके खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हैं और KYC या बुकिंग के नाम पर OTP मांगते हैं। एक बार OTP साझा करते ही आपके बैंक खाते पर सीधा खतरा आ सकता है।

Bihar board 2026 :- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 में बड़ा बदलाव, ब्लॉकचेन तकनीक से जारी हो रहे नतीजे, जानें क्या है खा

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करने से बचें और OTP या बैंकिंग जानकारी कभी किसी के साथ साझा न करें। LPG से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।

अगर आपको इस तरह का कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है, तो उसे नजरअंदाज करें और तुरंत रिपोर्ट करें। जरूरत पड़ने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

LPG के नाम पर फैल रहा यह साइबर फ्रॉड तेजी से लोगों को निशाना बना रहा है। थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से आप खुद को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग