बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » बाल दिवस उत्सव : बच्चों ने लगाई स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल, पंडित नेहरू को किया याद

बाल दिवस उत्सव : बच्चों ने लगाई स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल, पंडित नेहरू को किया याद

घोरावल (सोनभद्र) :- [रिपोर्टर रामेश्वर सोनी] घोरावल विकास खंड के अंतर्गत स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, घोरावल, सोनभद्र में आज गुरुवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए और अपने हाथों से तैयार सामग्री बेची।

बाल दिवस


मेले का शुभारंभ एसआरजी सोनभद्र के विनोद कुमार द्वारा किया गया। बच्चों ने फुल्की, चाट, चॉकलेट, कुरकुरे, बिस्कुट जैसे अनेक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए और बेचे। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने सभी स्टॉल का जायजा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


यह भी पढ़ें:- Dev Deepawali 2024: देव दीपावली क्यों मनाते हैं, जानें तिथि, समय, इतिहास, महत्व और अनुष्ठान


अपने संबोधन में विनोद कुमार ने बच्चों को बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रतिष्ठित बैरिस्टर थे। पंडित नेहरू महात्मा गांधी से गहराई से प्रभावित थे और उनके मार्गदर्शन में सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। इस कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। पंडित नेहरू को आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है।

बाल दिवस

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के अलावा स्वीटा ठाकुर (सहायक अध्यापक), पूजा गुप्ता (सहायक अध्यापक), अल्का साहू (सहायक अध्यापक), रमन पाल (सहायक अध्यापक), वंदना यादव (सहायक अध्यापक), प्रियंका प्रजापति (सहायक अध्यापक), सीमा देवी (शिक्षा मित्र), विजय शंकर सिंह (शिक्षा मित्र) सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग