Home » शिक्षा » CAT 2025 : IIM कोझिकोड ने जारी किया CAT रिजल्ट, शाम 6 बजे से स्कोरकार्ड उपलब्ध

CAT 2025 : IIM कोझिकोड ने जारी किया CAT रिजल्ट, शाम 6 बजे से स्कोरकार्ड उपलब्ध

CAT 2025 :- CAT 2025 का इंतजार कर रहे लाखों MBA अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने मंगलवार, 24 दिसंबर 2025 को CAT 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार शाम 6 बजे से CAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

6 बजे लाइव होगा CAT 2025 रिजल्ट लिंक

IIM कोझिकोड ने CAT 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि
“रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन लिंक 24 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे से उपलब्ध होगा।”
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। देशभर के 2 लाख से ज्यादा MBA अभ्यर्थी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

CAT 2025 टॉपर्स के नाम भी होंगे घोषित

CAT 2025 के परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी अलग से जारी की जाएगी। IIM की ओर से संकेत दिया गया है कि परिणाम घोषित होने के बाद टॉपर्स के नाम और पर्सेंटाइल सार्वजनिक किए जाएंगे। जैसे ही आधिकारिक सूची जारी होगी, अपडेट सामने आएंगे।

पिछले साल के CAT टॉपर्स पर एक नजर

CAT 2024 के आंकड़ों पर नजर डालें तो
कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था
इनमें 13 पुरुष और 1 महिला शामिल थीं
राज्यवार प्रदर्शन में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा, जहां से 5 टॉपर्स निकले

इसके बाद तेलंगाना का स्थान रहा

99.99 पर्सेंटाइल श्रेणी में कुल 29 उम्मीदवार शामिल थे, जिनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों के छात्र थे।

CAT 2024 के प्रमुख 100 पर्सेंटाइल टॉपर्स

मारुति कोंडुरी
वागीश भूषण नांगिया
मणि प्रणीथ चिलुकुरी
अपूर्वा राजाध्यक्षा (महिला टॉपर)

99.9 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर करने वाले अन्य उम्मीदवार

वेदांत चांडेवार – 99.98
संजीव कुमार – 99.99
धात्री मेहता – 99.99
स्वराज पाल केसरी – 99.95
सुजय श्रीवास्तव – 99.94
अनिरुद्ध सिंह – 99.89

इंजीनियरों का दबदबा रहा कायम

CAT 2024 की तरह इस बार भी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला। अधिकतर टॉप स्कोरर्स तकनीकी पृष्ठभूमि से थे। कई टॉपर्स ने बताया कि उन्होंने VARC, LRDI और Quant पर रणनीतिक और केंद्रित तैयारी कर यह सफलता हासिल की।

CAT 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
होमपेज पर CAT 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
सबमिट पर क्लिक करें
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
24 दिसंबर की शाम MBA उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है, क्योंकि इसी के साथ उनके मैनेजमेंट करियर की दिशा तय होगी।

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा का रिकॉर्डतोड़ क्रेज, अब तक 2.14 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग