बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Blast on Israeli embassy(Delhi) : दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पीछे खड़ी पड़े प्लाट में हुआ धमाका, मौके पर पहुंची पूरी टीम………..

Blast on Israeli embassy(Delhi) : दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पीछे खड़ी पड़े प्लाट में हुआ धमाका, मौके पर पहुंची पूरी टीम………..

Delhi blast नई दिल्ली :- दिल्ली में इजरायली दूतावास के पीछे खाली पड़े प्लाट में धमाके की सूचना मिली है। सूत्रों की माने तो यह धमाका किसी कारणवश किया गया है। मौके पर सुरक्षा बल की पूरी टीम पहुंच गई है सुरक्षा कर्मियों ने आसपास के इलाके को अपनी निगरानी में कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार किसी ने पीसीआर काल कर धमाके की जानकारी दी थी। घटना लगभग सात बजे के आसपास हुई है।

गृहमंत्री अमित शाह कर रहे बैठक

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह बैठक कर रहे हैं। बैठक में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस को इस मामले में जल्द अपनी तफ्तीश पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही खुफिया एजेंसियों को हर संभव मदद दिल्ली पुलिस को मुहैया करवाने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके से एक खाली एनवलप मिला है, जिस पर टू इजरायल अम्बेसडर लिखा है। लेकिन पुलिस को इस बात का आश्चर्य हो रहा है कि ब्लास्ट के बाद एनवलप को कुछ क्यों नहीं हुआ? अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल हर दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली में हुए इस धमाके की पूरी जांच की जा रही है।

Read more at :- Brave children’s day programme : प्रधानमंत्री ने वीर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को दी जीवन जीने की सीख……….. – Suryodaya Samachar

अनिल देशमुख ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

दिल्ली में इजरायल के दूतावास के नजदीक विस्फोट के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर विस्फोट के मद्देनजर पुलिस को मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली में हुआ यह बड़ा बम धमाका हमारी सुरक्षा के लिए एक मुसीबत बन गया है। हम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। नागरिकों को भी सतर्क रहना चाहिए और पुलिस के साथ सहयोग करना चाहिए।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम और ताजा खबरों की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग