बड़ी खबर
Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

Home » मनोरंजन » Bharti Singh :- भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी, गोले ने दिया क्यूट सा नेम

Bharti Singh :- भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी, गोले ने दिया क्यूट सा नेम

Bharti Singh :- मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह और उनके पति, लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस खुशखबरी की पुष्टि भारती और हर्ष के करीबी दोस्त और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने की है। हाल ही में शूटिंग लोकेशन के बाहर सामने आए एक वायरल वीडियो में पैपराजी कृष्णा को बधाई देते नजर आए। जब उनसे कहा गया, “आप तो मामा बन गए”, तो मुस्कुराते हुए कृष्णा ने खुशी-खुशी इस खबर की पुष्टि कर दी।

कृष्णा अभिषेक ने दी खुशखबरी की पुष्टि

कृष्णा अभिषेक ने कहा,
“भारती और हर्ष दोनों को बहुत-बहुत मुबारकबाद। आज सुबह ही भारती से वीडियो कॉल पर बात हुई है। वह बहुत खुश हैं।”
उनके इस बयान के बाद भारती के दूसरे बेटे के जन्म की खबर पर लग रहे सभी कयासों पर विराम लग गया।

इंडस्ट्री में जश्न का माहौल

भारती सिंह की इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाइयां दे रहे हैं। टीवी और कॉमेडी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने कपल को शुभकामनाएं भेजी हैं। भारती और हर्ष पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं और अब परिवार में नए मेहमान के आगमन से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

छोटे भाई का नाम रखा गया ‘काजू’

परिवार के बेहद करीबी सूत्रों के मुताबिक, भारती-हर्ष के बड़े बेटे गोला ने अपने छोटे भाई को मासूमियत भरे अंदाज में ‘काजू’ नाम दिया है। यह नाम सुनते ही फैंस का दिल पिघल गया है।

फिलहाल कपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस को जल्द ही भारती की तरफ से खुशखबरी साझा किए जाने का इंतजार है।

Bha Bha Ba X review :- मोहनलाल की ‘भा भा बा’ ने मचाया धमाल? टिकट लेने से पहले जानिए दर्शकों का रिव्यू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग