बड़ी खबर
Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर GT vs MI Live Score :- तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक! हार्दिक पांड्या संग जोरदार साझेदारी, जानिए फुल स्कोर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Barelly news : बरेली में हुई खौफनाक वारदात जिंदा जलाए गए एक ही परिवार के पांच सदस्य………

Barelly news : बरेली में हुई खौफनाक वारदात जिंदा जलाए गए एक ही परिवार के पांच सदस्य………

Barelly news :- उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहलाने देने वाली घटना हुई है। फरीदपुर कस्बा में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर (Burnt Alive) मौत हो गई। मरने वालों में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चे हैं। पांच लोग एक कमरे में सो रहे थे। रविवार तड़के घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। इससे हत्या (Burnt Alive) की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच कर रही है।

Bigg Boss 17 Grand Finale LIVE : आज होगा बिग बॉस 17 के विनर का ऐलान, कंटेस्टेंट दिखाएंगे अपना दमखम……. – Suryodaya Samachar

1. अजय गुप्ता उर्फ टिंकल (36)

2- अजय की पत्नी अनीता गुप्ता (34)

3- बेटा दिव्यांश (9)

4- दिव्यंका (6)

5- दक्ष (3)

जानकारी के मुताबिक अजय गुप्ता उर्फ टिंकल हलवाई थे। वह अपने परिवार के साथ तीन वर्ष से फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में रिश्तेदार के मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। तड़के पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, उसमें ताला लगा हुआ था। अंदर दरवाजे में कोई सटकनी भी नहीं थी।

कमरे के अंदर पांचों शव जली अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल गया था। मंजर इतना भयावह था कि लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी की। एसडीएम, तहसीलदार के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ नितिन कुमार गंगवार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कमरे में गैस सिलिंडर रखा मिला है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel……….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग