बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » मनोरंजन » Avika Milind wedding :- बालिका वधू’ की आनंदी अब बनने वाली हैं दुल्हन, जानिए होने वाले पति मिलिंद की पढ़ाई, उम्र और नेट वर्थ का सच

Avika Milind wedding :- बालिका वधू’ की आनंदी अब बनने वाली हैं दुल्हन, जानिए होने वाले पति मिलिंद की पढ़ाई, उम्र और नेट वर्थ का सच

Avika Milind wedding :- ‘बालिका वधू’ फेम आनंदी यानी अविका गौर अब असल ज़िंदगी में भी दुल्हन बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस 30 सितंबर को अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी से शादी के बंधन में बंधेंगी। आइए जानते हैं उनके होने वाले पति के बारे में—कहां से हैं, उनकी पढ़ाई-लिखाई और नेट वर्थ क्या है।

2020 से साथ हैं रिलेशनशिप में

अविका और मिलिंद की लव स्टोरी 2020 में हैदराबाद से शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी। पहली नजर में ही अविका को मिलिंद पसंद आ गए, लेकिन शुरुआत में मिलिंद ने उन्हें फ्रेंड-जोन कर दिया था। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक भी किया। सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर रोमांटिक पोस्ट और तस्वीरें शेयर करता है।

Avika Milind wedding

अविका और मिलिंद की उम्र

अविका का जन्म 30 जून 1997 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ। जल्द ही वह 28 साल की होने वाली हैं। उनकी पहली मुलाकात मिलिंद से तब हुई जब वह 23 साल की थीं। वहीं, मिलिंद की उम्र 34 साल है यानी दोनों के बीच 6 साल का अंतर है।

मिलिंद का बैकग्राउंड

कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले मिलिंद चंदवानी रियलिटी शो रोडीज में नजर आ चुके हैं। शो से पहचान मिलने के बाद उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर भी काम किया। इंफोसिस में उन्होंने दो साल से ज्यादा वक्त तक नौकरी की।

 

IIM से MBA और NGO चलाते हैं

मिलिंद ने IIM अहमदाबाद से MBA पूरा किया। वह वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए एक NGO भी चलाते हैं। इसके अलावा उन्होंने BYJU’S, ओला इलेक्ट्रिक, कुकू एफएम और इन्फिनिटी लर्न जैसी कंपनियों में काम किया है।

अविका की पढ़ाई और नेट वर्थ

अविका गौर ने मुंबई के एक प्राइवेट कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उनकी कमाई मिलिंद से कई गुना ज्यादा बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अविका की नेट वर्थ करीब 30 करोड़ रुपये है, जबकि मिलिंद की कमाई का आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

पहली मुलाकात और रिश्ता

दोनों की पहली मुलाकात 2020 में हैदराबाद में हुई थी। शुरुआत में यह रिश्ता दोस्ती तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया। कुछ महीनों बाद दोनों ने अपने रिश्ते को गंभीरता से लिया और सगाई कर ली। अब जल्द ही यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

WB Primary Teacher Recruitment 2025 — 13421 सहायक शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग