बड़ी खबर
Mirzapur news :- मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सुविधा, सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन और निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण Imran Khan : इमरान खान के गढ़ में सेना की सख्ती, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी से बढ़ा संकट; क्या पाकिस्तान आग से खेल रहा है? Ankita Bhandari Case: दिल्ली में रातभर प्रदर्शन के बाद अंकिता के माता-पिता रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम Jailer 2 X Review: रजनीकांत की दमदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिव्यू IDBI Bank Stake Sale : IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, Fairfax के साथ ₹52,878 करोड़ का सौदा मंजूर Saharsa Women Wrestling : सहरसा में महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, साक्षी मलिक ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला

Home » अपराध » Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की जमानत खारिज…..

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की जमानत खारिज…..

नैनीतालः– उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की जमानत याचिका से जुड़ी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जिससे पुलकित आर्य को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

आज सुनवाई के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट ने साफतौर पर कहा कि यह एक संगीन अपराध है। अभी तक निचली अदालत में जितनी भी गवाहियां हुई और उनके बयानों में भी इसकी पुष्टि हुई है कि घटना के समय तीनों आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल पर थी। उन्होंने जबरदस्ती अंकिता भंडारी को वीआईपी सेवा देने के लिए बार-बार दबाव डाला।

फॉरेंसिक जांच में भी इनकी लोकेशन वहां पाई गई। इतना ही नहीं अंकिता भंडारी ने अपने व्हाट्सएप चैट में भी इसका जिक्र किया है। सुनवाई के दौरान अंकिता के माता पिता की तरफ से कहा गया कि आरोपियों ने सबूतों को छुपाने के लिए रिसॉर्ट में तोड़फोड़ की रिसॉर्ट के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए गए और डीवीआर से भी छेड़ाखानी की गई। लिहाजा, पुलकित आर्य की जमानत याचिका खारिज की जाती है।

क्या था मामला?

गौर हो कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में श्रीकोट डोभ की अंकिता भंडारी बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी करती थी‌। जिसकी रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने 18 सितंबर 2022 की रात को चीला बैराज में धक्का देकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

इस घटना के बाद राजस्व पुलिस के लापरवाह रवैये के मद्देनजर मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। ऐसे में मामले की छानबीन के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तब से ही तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। पूरे मामले में लगातार सुनवाई चल रही है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें – suryodayasamachar

जुड़िये हमसे ट्विटर पेज पर – Twitter

हर पल की ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ …

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग