Actress Poonam Pandey Death :- दिग्गज अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का 2 फरवरी को सुबह आकस्मिक निधन हो गया।अभिनेत्री की मौत की पुष्टि उनके मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट से हुई है। पोस्ट में लिखा है कि उनका आज सुबह निधन हो गया है।उनकी मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया जा रहा है।
उनके सोशल मीडिया हैंडल पर जो पोस्ट शेयर किया गया है। उसमे लिखा है ,”ये सुबह हमारे लिए दुख भरी है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनसे प्रेम मिला। दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे।”
Kanpur news : प्रेमी संग फरार हुई ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन, बिन दुल्हन लौटी बारात…….. –
पूनम पांडे की मौत की खबर से फैंस को लगा झटका…..
पूनम पांडे की मौत की खबर को उनकी पीआर टीम ने एबीपी न्यूज से कंफर्म किया है। हालांकि ये इंस्टा पोस्ट चार दिन पुरानी है। फैंस एक्ट्रेस की मौत की खबर के बाद से गहरे सदमे में है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर कर रहे हैं।
पूनम पांडे कौन थी, आइए जानें..
पूनम पांडे एक बेहद फेमस मॉडल थीं। उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार कंगना रनौत के रियलिटी शो में देखा गया था।
पूनम ने की थी सैम बॉ्म्बे संग शादी
पूनम पांडेय की सैम बॉम्बे से शादी कर भी खूब विवादो में रही थी। यह शादी सभी के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। हालांकि उनकी शादी टिक नहीं पाई थी। उन्होंने 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके चलते शादी टूट गई थी।
ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter
For read more news still continue to our channel…………….
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







