बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » राजनीति » Aatishi will be new CM of Delhi :- आतिश होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, नाम पर लगी मुहर

Aatishi will be new CM of Delhi :- आतिश होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, नाम पर लगी मुहर

Aatishi will be new CM of Delhi :- आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। आतिशी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, खासकर मनीष सिसोदिया के साथ काम करते हुए। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है और लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/mirzapur-news-procession-taken-out-immersion-of-ganesh-jis-idol/

केजरीवाल बन सकते हैं दोबारा मुख्यमंत्री:- 

यह घोषणा आगामी विधानसभा चुनाव तक के लिए की गई है, और यदि लोकसभा चुनाव में AAP को जीत मिलती है, तो अरविंद केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले में महीनों जेल में रहने के बाद रविवार को इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह जब तक जनता से चुनाव जीतकर “ईमानदारी का सर्टिफिकेट” नहीं ले लेते, तब तक मुख्यमंत्री पद पर वापस नहीं आएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह मंगलवार शाम को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

आतिशी को चुना गया विधायक दल का नेता

आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों ने खड़े होकर इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वे अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे हैवीवेट मंत्री रही हैं। उनका नाम सबसे आगे चल रहा था।

यह भी पढ़ें :- ⬇️

Relationship:– रिलेशनशिप में अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए कर लें ये 4 चीज़ें, कभी नहीं टूटेगा रिश्ता… – Suryodaya samachar

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग