बड़ी खबर
Saharsa News :- सहरसा में 21 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में अकेली थी युवती; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच August Rules 2026 :- 1 अगस्त से बदल गए कई नियम: सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC सिस्टम में भी बड़े बदलाव Prayagraj News :- प्रयागराज में दिल दहला देने वाली घटना, एयर कंप्रेसर से हवा भरने के आरोप में नाबालिग की मौत Noida News :- नोएडा में CJP प्रदर्शन के बाद युवती पर FIR, प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप Monsoon Session :- लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पारित, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए सख्त Railway News: त्योहारों से पहले यात्रियों को राहत, आनंद विहार-पूर्णिया और सहरसा रूट की 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao News : चार और बचे हुए डिप्थीरिया के शिकार, टीम पहुंची असोहा…

Unnao News : चार और बचे हुए डिप्थीरिया के शिकार, टीम पहुंची असोहा…

Unnao News : उन्नाव के असोहा ब्लॉक में डिप्थीरिया के केस सामने आए हैं , जिसमें चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मरीज को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने टीकाकरण अभियान चलाया है।

उन्नाव में असोहा ब्लॉक में गलघोटू बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को फिर से चार नए मरीजों की संख्या बढ़ गई। सभी मरीजों को जल्द से जल्द सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर ब्लॉक मैं टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है।

असोहा ब्लॉक में डिप्थीरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुरुवार को चार नए मरीज मिले हैं जिसमें 7 वर्षीय दीपाली,  4 साल का शौर्य, 6 साल का सौरभ और 5 साल की पल्लवी शमिल है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों दीपाली और पल्लवी को जल्द से जल्द से अच्छी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने भी अपने बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सीएमओ ने घर-घर जाकर मरीजों की तलाश की..

डॉ अमित ने सभी बच्चों का परीक्षण किया । डॉ अमित ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत में अब सुधार है। लगातार दूसरे दिन डिप्थीरिया के मरीजों में बढ़ोतरी से ब्लॉक में हड़कंप सा मच गया है। सीएमओ डॉक्टर सत्यप्रकाश ने डब्लूएचओ के एसएमओ के साथ मिलकर सहरवा गांव में घर-घर जाकर मरीजों की तलाश की।

Maalik movie shooting in Unnao :- असोहा थाना क्षेत्र के पाठकपुर में होगी मालिक मूवी की शूटिंग…..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग