बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » राज्य » Train derailed :- गोविंदपुरी में ट्रेन का उतरना कहीं षड्यंत्र तो नहीं…..

Train derailed :- गोविंदपुरी में ट्रेन का उतरना कहीं षड्यंत्र तो नहीं…..

Train derailed:- शुक्रवार देर रात से भोर तक न तो पनकी इलाके में आंधी आई और न ही तूफान। बारिश भी तेज हवाओं संग नहीं हुई। इसी ट्रैक से रात 1:16 बजे 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस ठीक उसी जगह से सुरक्षित निकली जहां 2:27 बजे साबरमती एक्सप्रेस डिरेल हुई। बड़ा सवाल यह है कि सिर्फ 71 मिनट में लोहे का बोल्डर इस ट्रैक पर कहां से आ गया जो रेलवे के किसी उपकरण से संबंधित है ही नहीं। पूरी तरह बाहर का निकला है। इसके साथ और भी कई सवाल हैं जो घटना के पीछे किसी की शरारत या साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं।

रेल मंत्री ने भी दिए साजिश के संकेत……

खुद रेलवे के अफसर भी यह मान रहे हैं कि यह शरारत का हिस्सा हो सकता है मगर पूरी स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी एक्स पर पोस्ट किया है कि ट्रैक पर रखी गई वस्तु से इंजन टकराया और पटरी से उतर गया। इसमें तीखे प्रहार के निशान पाए गए हैं। इसकी जांच इंटेलिजेंस ब्यूरो और पुलिस की टीम भी कर रही है।

पुखरायां में पलटी थी पटना-इंदौर एक्सप्रेस…..

साबरमती एक्सप्रेस के डिरेल होने की एक कड़ी पुखराया हादसे से भी जुड़ती नजर आ रही है। 20 नवंबर 2016 को पुखरायां (कानपुर देहात) में पटना-इंदौर एक्सप्रेस (19321) देर रात 3:10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। तब ट्रेन के चौदह डिब्बे पटरी से उतरे थे। घटना में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि इतने ही घायल हुए थे। तब बचाव के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी थी।

आगरा में रिश्वतखोरी :- घूस लेते पकड़ा गया शिक्षा निदेशक अधिकारी….. https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/आगरा-में-रिश्वतखोरी-घूस-ल/

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग