बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » धर्म » अपने लिये भजन आपको ही करना पड़ेगा – प्रतिदिन आयु कम हो रही है, मृत्यु निकट आ रही है –

अपने लिये भजन आपको ही करना पड़ेगा – प्रतिदिन आयु कम हो रही है, मृत्यु निकट आ रही है –

*महाभावनिमग्न श्रीराधाबाबा के वचन*

अपने लिये भजन आपको ही करना पड़ेगा – प्रतिदिन आयु कम हो रही है, मृत्यु निकट आ रही है – इसे मत भूलें। मृत्युके बाद आपके न रहनेपर भी यहाँके किसी काममें कोई अड़चन न होगी, यह बिल्कुल ठीक मानिये ।

आप देखते हैं – परिवार में किसी प्रमुख व्यक्तिकी मृत्यु के समय कितना हाहाकार मचता है, पर पीछे सब अतीत के गर्भ में दब जाता है । उनका अभाव कितने आदमियों को खटकता है। यही दशा हम सबकी होगी । लोग भूल जायँगे और जगत्‌ का काम ठीक जैसा चलना चाहिये, वैसा चलता रहेगा। पर आपके बिना एक काम नहीं ही होगा; आपके लिये भजन आपको ही करना पड़ेगा । इस काम की पूर्ति आपको ही करनी पड़ेगी।

इसलिये खूब गम्भीरता से मनको, जो यहाँ फँस रहा है, यहाँ से निकालकर आगे के सुधार में लगाइये ।
भगवत्प्राप्ति के सिवा कोई और स्थिति ऐसी नहीं है कि जो निर्भय हो, जहाँ से पतन का भय न हो । सर्वत्र अशान्ति है, सर्वत्र भय लगा हुआ है। इसलिये उस स्थितिको पाने में ही हमारी सार्थकता है, जिसे पाकर अशान्ति मिट जाय – अनन्त शान्ति मिल जाय, सदाके लिये हम सुखी हो जायँ । भजन करिए । भगवान का एकमात्र सहारा लीजिए।

http://Suryodayasamachar

🙏🙏🙏

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग