बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news :- उन्नाव में रेप पीड़िता को न्याय ना मिलने पर किया सुसाइड, धमकियों से परेशान होकर लगाई फांसी

Unnao news :- उन्नाव में रेप पीड़िता को न्याय ना मिलने पर किया सुसाइड, धमकियों से परेशान होकर लगाई फांसी

Unnao news (उन्नाव):- पीड़ित किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। मां का आरोप है कि पुलिस से न्याय न मिलने और आरोपियों की धमकियों से क्षुब्ध होकर बेटी ने खुदकुशी की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमारी लड़की ओवर ब्रिज के नीचे गंभीर हालत में मिली थी। पुलिस ने आरोपी लड़कों को पकड़ा भी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। सात दिन बाद उनको छोड़ दिया। धमकियों से मेरी बेटी परेशान थी।

बिहार थाना क्षेत्र का मामला

बता दें कि बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी की मां का आरोप है कि 27 जून को आरोपी विनीत कुमार व लवकुश बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक से ले गए थे। दो दिन तक किसी गांव में रखने के बाद उसे एक्सप्रेसवे के पास छोड़ दिया था। मां के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया था कि बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर कई दिनों तक रेप किया गया। इससे पहले भी आरोपियों ने कई बार ऐसी हरकतें की थीं।

29 जून को भी थाने में दी गई थी तहरीर

29 जून को बिहार थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केवल अपहरण की ही रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि दुष्कर्म करने वालों को पुलिस ने बचाया और कोई कार्रवाई नहीं की। करीब एक सप्ताह पहले भी उसने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष से लगातार धमकी दी रही हैं। शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

For read such more news click here 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग