बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » मनोरंजन » Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने रचा इतिहास, Spotify पर 100 मिलियन पूरा करने वाले बने पहले भारतीय कलाकार…

Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने रचा इतिहास, Spotify पर 100 मिलियन पूरा करने वाले बने पहले भारतीय कलाकार…

Arijit Singh :- अगर मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गायकों की बात की जाए तो अरिजीत सिंह का नाम सबसे ऊपर होगा। सुरीली आवाज के मालिक अरिजीत के गानों का क्रेज फैंस के बीच काफी ज्यादा है और सिंगर के लिए फैंस की ये दीवानगी ऑनलाइन म्यूजिक ऐप Spotify पर नजर आ रही है. एक गायक के रूप में अरिजीत सिंह ने इस म्यूजिक ऐप पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मामले में वह कई दिग्गज इंटरनेशनल सिंगर्स से भी आगे हैं।

Budget 2024 : 2024 के बजट में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी ज्यादा छुट्टियां……… – Suryodaya Samachar

Arijit Singh ने Spotify ऐप पर इतिहास रच दिया

इस म्यूजिक ऐप की ताजा ग्लोबल रैंकिंग के आधार पर ताजा जानकारी सामने आई है कि अरिजीत सिंह ने Spotify पर 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही अरिजीत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गायक बन गए हैं। लंबे समय तक गायक इस ऑनलाइन म्यूजिक ऐप पर नंबर-1 भारतीय कलाकार बने रहे, लेकिन अब उन्होंने 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। Spotify पर अगर किसी गायक के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो वह ब्रिटिश संगीतकार-गायक एड शीरन हैं। ऐसे में अरिजीत ने वाकई एक भारतीय गायक के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इस ऐप पर अरिजीत के लोकप्रिय गाने

  1. केसरिया- ब्रह्मास्त्र
  2. शायद- लव आज कल 2
  3. अगर तुम साथ हो- तमाशा
  4. तुझे कितना चाहने लगे- कबीर सिंह
  5. चलेया-जवान
  6. तुम ही हो- आशिकी 2
  7. खैरियत- छिछोरे

इन इंटरनेशनल सिंगर्स से आगे हैं अरिजीत सिंह

Arijit Singh

Spotify म्यूजिक ऐप पर 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे होने के साथ ही अरिजीत सिंह ने कई इंटरनेशनल सिंगर्स को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें टेलर स्विफ्ट, एरेना ग्रांडे, बिली एलिस और ड्रेक जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। हालाँकि, अरिजीत पिछले एक साल से इन सभी गायकों से आगे थे और अब उन्होंने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अरिजीत की जादुई आवाज का हर कोई दीवाना है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel……….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग