बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » राष्ट्रीय » Delhi-Noida Metro : खुशखबरी, जल्द ही एयरपोर्ट मेट्रो से जुड़ जायेंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा, भेजी गई डीपीआर ………….

Delhi-Noida Metro : खुशखबरी, जल्द ही एयरपोर्ट मेट्रो से जुड़ जायेंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा, भेजी गई डीपीआर ………….

Delhi-Noida Metro: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली एनसीआर में सफर करने में और भी आसानी होगी, क्योंकि एक्वालाइन के विस्तार के लिए डीपीआर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यूपी शासन को भेजी। डीपीआर के मुताबिक 11.56 किमी लंबाई में एक्वा लाइन का विस्तार होगा।

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर नया रूट बनने से टोल टैक्स से मिलेगी राहत…………. – Suryodaya Samachar

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक एक्वालाइन के विस्तार के लिए सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन लिंक की डीपीआर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यूपी शासन को भेज दी है। प्रोजेक्ट पर करीब 2254 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट में बॉटेनिकल गार्डन इंटरचेंज पर एक्वा लाइन का भी स्टेशन बनेगा। नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन से एक लिंक लाइन का निर्माण होना है। यह लिंक लाइन ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन को जोड़ेगी। डीपीआर अब यूपी शासन को भेजकर अनुमति मांगी गई है।

इसके बाद केंद्र सरकार को यह डीपीआर भेजी जाएगी। डीपीआर के मुताबिक 11.56 किमी लंबाई में एक्वा लाइन का विस्तार होगा। इस पर आठ मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इस लाइन पर मेट्रो चलने से नोएडा-दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आने-जाने वालों को और अधिक सहूलियत होगी। इससे लोग सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी।

अभी एनएमआरसी नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन कर रहा है। दिल्ली के लिए ब्लू लाइन या मेजेंटा लाइन की मेट्रो के लिए अभी सेक्टर-51 पर उतरकर नीचे पैदल या ई-रिक्शा से लोगों को ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन पर पहुंचना होता है। यह काफी असुविधाजनक है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग