बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राजनीति » Arvind Kejriwal : AAP को ईडी की छापेमारी और केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Arvind Kejriwal : AAP को ईडी की छापेमारी और केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Arvind Kejriwal : दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार की रात में लिखा कि उन्हें खबर मिली है कि गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारने वाला है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तारी कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने यह दावा खुद किया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका पर कार्यकर्ता आप दफ्तर पहुंचने लगे हैं। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read more news click here :- Delhi metro news :अब भुगतना पड़ेगा! दिल्ली मेट्रो में जबरन रोका दरवाजा तो छोड़ेगी नहीं DMRC, सजा जान लीजिए…………….

याद रहे कि शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली के सीएम केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। वहीं, गुरुवार की सुबह आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की।

पोस्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार की रात में लिखा कि उन्हें खबर मिली है कि गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारने वाला है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि सीएम केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

इससे पहले कल दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के तीसरे समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। जांच एजेंसी को सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पेश न होने का कारण बताया और लिखा कि वह अभी राज्यसभा चुनाव में व्यस्त हैं। साथ ही कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह राज्यसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने नोटिस को अवैध बताते हुए कहा, मामले से संबंधित प्रश्नावली भेजें, तो वह उत्तर देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने एजेंसी को लिखा, इस मामले में आप अनुचित गोपनीयता रख रहे हैं और अपारदर्शी व मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, समन उन तक पहुंचने से पहले ही मीडिया में आ चुका था। इससे सवाल उठता है कि क्या समन का उद्देश्य वैध पूछताछ करना है या मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करना।

ईडी की मंशा पर उठाए सवाल

उन्होंने समन के जवाब में कहा कि आपकी चुप्पी मुझे यह निष्कर्ष निकालने के लिए मजबूर कर रही है कि आप अनुचित गोपनीयता बनाए रख रहे हैं। वर्तमान मामले में अपारदर्शी और मनमाने ढंग से व्यवहार कर रहे हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ ………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग