बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » राजनीति » NITESH KUMAR : नीतीश कुमार एक बार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष……

NITESH KUMAR : नीतीश कुमार एक बार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष……

नई दिल्ली :- डीयू की बैठक को लेकर बीते दिनों से जो अटकलें चल रही थीं। वो सच साबित हो गई हैं। इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। आज दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश की मौजूदगी में ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की घोषण कर दी है। कार्यकारिणी सदस्यों की तालियों की गूंज के बीच नीतीश कुमार ने आग्रह को स्वीकार कर लिया।जानकारी के अनुसार, ललन सिंह ने दिल्ली में जेडीयू कार्यकरणी की बैठक के दौरान पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीतीश कुमार खुद संभालेंगे। ललन सिंह के इस्‍तीफे के साथ ही JDU की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्‍त हो गई है। शुक्रवार को जेडीयू को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है।

यह भी पढ़ें :- Petrol and Diesel prices may reduce by 10….2024 चुनाव से पहले खुशखबरी! 10 रुपए तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम – Suryodaya Samachar

 

दरअसल जेडीयू के अंदर कुछ बड़ा होने को लेकर पिछले एक हफ्ते से कई कयास लगाए जा रहे थे। इन्हीं कयासों के बीच आज ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह फिलहाल पार्टी के अंदर बतौर नेता संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। नीतीश के जदयू की कमान संभालने को गठबंधन के नेताओं के साथ-साथ राजद के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। नीतीश को एक कड़े सौदेबाज के रूप में जाना जाता है और इंडिया गठबंधन में लोकसभा सीट बंटवारे का काम सामने है। साथ ही वे अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में चुनावी तैयारियों को देखेंगे। 

नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर जब पत्रकारों ने जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया उन्होंने कहा था कि नीतीश जी इज ब्रांड, उन्हीं का सब कुछ है। नीतीश 2016 से 2020 तक पहले भी जेडीयू अध्यक्ष रह चुके हैं। ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी व्यस्तता के चलते वो पद छोड़ रहे हैं। इससे पहले नीतीश और ललन सिंह एक साथ, एक गाड़ी से बैठक में पहुंचे थे। मीटिंग में पहुंचने से पहले ललन सिंह नीतीश से मिलने उनके आवास गए थे जहां दोनों के बीच आधे घंटे बैठक चली।

2020 में नीतीश पार्टी पद से हटे थे

नीतीश 2016 में शरद यादव की जगह पार्टी अध्यक्ष बने थे। उन्होंने 2020 में पद छोड़ दिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को कमान सौंप दी। आरसीपी सिंह की बगावत के बाद 2022 में ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश से पार्टी और राष्ट्र के व्यापक हित में पार्टी की कमान संभालने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

ललन सिंह के इस्तीफा पर बोले वित्त मंत्री विजय चौधरी

ललन सिंह के इस्तीफे पर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने स्वयं कहा कि चुनाव लड़ने के दौरान उन्हें लगातार बाहर रहना होगा। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालें। दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। इससे पहले ललन सिंह के इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन खुद ललन सिंह ने इस्तीफे की खबरों को खारिज किया था। नीतीश ने भी जेडीयू की बैठक को रूटीन मीटिंग करार दिया था।

आरएलजेडी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान

आरएलजेडी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश के कमान संभालने से जेडीयू को कोई बड़ा फायदा होता नहीं दिख रहा है। पार्टी का काफी नुकसान पहले ही हो चुका है। वो जेडीयू को थोड़ी मजबूती दे सकते हैं। जेडीयू में परिवर्तन के संकेत तभी मिलने लगे थे जब हाल ही में नीतीश और ललन सिंह की मुलाकात हुई थी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ ………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग