बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Death of female worker in greater Noida : ग्रेटर नोएडा में हुई महिला कर्मचारी की मौत, कंपनी के कर्मचारियों ने मचाया बवाल, तोड़फोड़ में 30 से ज्यादा लोग हुए घायल……….

Death of female worker in greater Noida : ग्रेटर नोएडा में हुई महिला कर्मचारी की मौत, कंपनी के कर्मचारियों ने मचाया बवाल, तोड़फोड़ में 30 से ज्यादा लोग हुए घायल……….

नोएडा (उत्तर प्रदेश):- ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर है। जिसमे एक कंपनी की एक महिला कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने जमकर बवाल किया। कर्मचारियों ने विरोध कंपनी में तोड़फोड़ की जिसके कारण 30 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की मृतक महिला कंपनी के सुपरवाइजर की डांट के बाद घर गई थी। फिर उसकी मौत हो गई। जिसे सुनकर अन्य कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने कंपनी में अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सुपरवाइजर से मारपीट की। धक्का मुक्की के दौरान कई लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Read more at :- Newzealand VS Bangladesh 1st T20 : बांग्लादेश ने अपने टी-20 इतिहास में दर्ज की एक ऐतिहासिक जीत………… – Suryodaya Samachar

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। कासना थाना क्षेत्र के साइट 5 में स्थित एक निजी कंपनी ने काम करने वाली महिला राजमती (42) की देर रात अपने मौत हो गई थी।

राजमती के घरवाले उसके शव को लेकर मऊ जिले के इकबाल पुर गांव में चले गए थे। लेकिन बुधवार को जब इस बात की खबर उसके सह कर्मियों को मिली तो उन लोगो ने कंपनी के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया कि कल महिला को सुपरवाइजर ने प्रताड़ित किया था और उसका आईकार्ड भी छीन लिया था। साथ ही एचआर ने उसे आठ दिन का गेट पास भी दे दिया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में आ गई और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी

कर्मचारियों ने बताया की हमने मैनेजमेंट से बात की लेकिन हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हंगामा बढ़ता चस्का गया और अन्य कर्मचारी भी शामिल हो गए। इसी दौरान जिन लोगों ने महिला के साथ बदसलूकी की थी उनकी पिटाई भी करदी गई।

पुलिस ने मुश्किल से पाया काबू

हंगामे के दौरान धक्का मुक्की में तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर माहौल को शांत करने की कोशिश की। काफी मुश्किल से माहौल पर काबू पाया गया। इसके पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

जुड़े रहिए ट्विटर पर हमारे साथ :- Twitter

देश-विदेश की अन्य तमाम खबरों के लिए बने रहिए सूर्योदय समाचार के साथ……

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग