बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » राजनीति » Demand of nitish kumar resign : बिहार में लगातार नीतीश कुमार से हो रही इस्तीफा की मांग, महिला उद्घोषिका के कंधे पर रखा था हाथ…………

Demand of nitish kumar resign : बिहार में लगातार नीतीश कुमार से हो रही इस्तीफा की मांग, महिला उद्घोषिका के कंधे पर रखा था हाथ…………

पटना (बिहार):- बिहार में इस समय नीतीश कुमार की सरकार है। कई लोग उनकी सरकार से बेहद परेशान हैं। बात करें अगर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रेणु देवी और विधायक श्रेयसी सिंह की तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक रोगी बताया है। मानसिक रोगी बताने के साथ-साथ उन्होंने नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग भी करी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह सार्वजनिक मंच पर उद्घोषिका के कंधे पर हाथ रखकर अभिवादन किया वह बहुत ही गलत था और उसे महिलाओं को काफी दुख है। उससे महिलाएं आहत हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला – 

बिहार के राजनीतिक दांव पेंच हर किसी को समझ नहीं आते। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मुख्यमंत्री दो दिन पहले एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस कार्यक्रम में नीतीश जब पहुंचे तब महिला उद्घोषक ने माइक से मुख्यमंत्री नीतीश का स्वागत किया। इसके बाद वीडियो में जैसा सामने आया है उसके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घोषक के कंधे पर हाथ रखकर माइक में कहा कि इस कार्यक्रम में आपका भी स्वागत है। इस मामले में तूल पकड़ लिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगातार इस्तीफा देने की मांग की जा रही है।

भाजपा भी नीतीश सरकार को बना रही निशाना 

नीतीश कुमार की इस हरकत को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी भी हरकत में आ गई है। भाजपा अब इस हरकत को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं की स्थिति को लेकर आवाज उठाई है। भाजपा का कहना है कि बिहार में महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है और उसकी जिम्मेदार सिर्फ नीतीश सरकार है।

Read this news also – Salar 1st day collection : प्रभास की फिल्म सालार ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई………… 

पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि इस घटना से बिहार की महिलाएं अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महागठबंधन के साथ जाने से नीतीश कुमार का मानसिक रोग और बिगड़ता जा रहा है। इन्हीं कारणों से नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से मंच पर उद्घोषिका के साथ व्यवहार किया वह महिलाओं को दुखी करने वाला है। विधानमंडल के दोनों सदनों में प्रजनन दर के संबंध में महिलाओं पर दिए गए बयान की चर्चा आज गांवों तक में होती है। जिस तरह सीएम ने उद्घोषिका के साथ हरकत किया, वह छेड़खानी है।

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादा समझनी चाहिए। यदि देश का नेता ही ऐसा करेगा तो जनता का क्या होगा। आज जिन लोगों के साथ नीतीश जी हैं उनके दबाव को वे झेल नहीं पा रहे हैं जिस कारण उनकी ऐसी हरकतें सामने आ रही हैं। विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस व्यवहार के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर से माफी मांगें। उन्होंने नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान आपके लिए भी जरूरी है अगर नहीं हो पाता है तो पद से इस्तीफा दे दीजिए। इन प्रकार के शब्दों के साथ नीतीश सरकार से नीतीश कुमार को बराबर मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की जा रही है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

फेसबुक पर भी करिए हमें फॉलो – Facebook

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग