बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » स्वास्थ्य » Tulsi leaves Benefits..तुलसी हमारे धर्म में सबसे पवित्र पौधा, जानिए उससे होने वाले अनेक फायदे………….

Tulsi leaves Benefits..तुलसी हमारे धर्म में सबसे पवित्र पौधा, जानिए उससे होने वाले अनेक फायदे………….

Tulsi leaves benefits :- तुलसी हमारे धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है और इससे हमारे स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ मिलते हैं। आज सूर्योदय समाचार के माध्यम से हम यह लेख आप तक पहुंचा रहे हैं कि तुलसी क्या है और इसका आपके जीवन में क्या महत्व है-

तुलसी क्या है? (What is Tulsi )….

तुलसी एक औषधीय पौधा है। जो गुणों से भरपूर है। बात करें अगर इसकी पत्तियों की तो यह किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इन पत्तियों को आप सीधे पेड़ से तोड़कर भी खा सकते हैं। पत्तियों की तरह बीज में भी अनेक गुण समाय  हुए हैं।

Also read more – Demand of nitish kumar resign : बिहार में लगातार नीतीश कुमार से हो रही इस्तीफा की मांग, महिला उद्घोषिका के कंधे पर रखा था हाथ………… 

तुलसी की पत्तियों में विटामिन और खनिज भी पाया जाता है जो रोगों से लड़ने में काफी मददगार होता है। भारत के अनेक घरों में तुलसी की पूजा की जाती है।धार्मिक मान्यता के अनुसार पौधे को  ’तुलसी देवी  ’की व्याख्या दी गई है।

तुलसी की कई प्रजातियां पाई जाती हैं ।तुलसी में अनेक गुण तो पाए ही जाते है पर इसके धार्मिक महत्व के कारण इसे हर घर के आंगन में लोग लगाते हैं। तुलसी में दो प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है (श्वेत व कृष्ण ) इन्हे रमा व श्यामा तुलसी के नाम से भी जानते है।चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में तुलसी के गुणों के बारे में बताया गया है कि पौधे अमूमन 30 से 60 सेंटीमीटर लंबे होते हैं और इसके फूल छोटे –छोटे सफेद या बैंगनी  रंग के होते हैं।

तुलसी के फायदे एवं उपयोग.. ( Benefits and uses of Tulsi)..

तुलसी एक ऐसा पौधा है जो अमूमन हर घर में पाया जाता है। माना जाता है कि तुलसी में अनेक दिव्य गुण है। भारत के हर हिस्से में इसे आसानी से उगाया जा सकता है और बहुत सी समस्याओं से छुटकारा तुलसी दिला सकती है फिर चाहे वो खांसी हो ,जुखाम हो, बुखार हो, इतना ही नहीं तुलसी से कई गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाती है। की उपयोग से सर दर्द में जल्दी आराम मिलता है व खांसी जल्दी ठीक हो जाती है ,औषधीय उपयोग की दृष्टि से तुलसी की पत्तियां  ज्यादा गुणकारी मानी जाती है, इसके उपयोग से कफ वात को कम करने ,रक्त शुद्ध करने व पाचन शक्ति बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है।

अन्य गुणों की बात करें तो तुलसी के सेवन से पेट दर्द मलेरिया आदि संक्रामक रोगों से जल्दी छुटकारा मिलता है। शब्दों का मान्य है कि राम तुलसी की तुलना में श्याम तुलसी में ज्यादा गुण पाए जाते हैं व श्यामा तुलसी ज्यादा लाभकारी होती है। तुलसी के कार्य के सेवन से भी अनेक रोगों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

Tulsi का काढ़ा घर पर कैसे बनाएं ?

तुलसी का काढ़ा घर पर ही बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है और इस काढ़े को पीकर अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता व्यक्ति में आ जाती है। काढ़ा बनाने के लिए दो कप पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर 10 से 15 मिनट तक अच्छे से उबले या फिर पानी तब तक उबाले जब तक अपनी एक चौथाई ना रह जाए। इसके बाद हल्का गुनगुना पानी छानकर पियें। या कथा सर्दी जुकाम दूर करने इम्युनिटी बढ़ाने वी कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने  में बहुत लाभकारी है।

तुलसी से दूर होते हैं कई दोष :

तुलसी में औषधीय गुण तो होते ही है साथ ही साथ यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है व सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश होता है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर के सारे वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं । घर की आर्थिक स्थिति पर भी इसका शुभ असर होता है व घर में देवी देवताओं का वास रहता है।

ट्विटर पर भी जुड़िए हमारे साथTwitter

फेसबुक पर भी करें हमें फॉलो – Facebook

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग