बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » राष्ट्रीय » Cold in UP(Kanpur) : कानपुर में सुबह से ही चल रही शीतलहर, बढ़ी ठंड, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार…….

Cold in UP(Kanpur) : कानपुर में सुबह से ही चल रही शीतलहर, बढ़ी ठंड, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार…….

कानपुर (उत्तर प्रदेश):- कानपुर शहर शीतलहर की चपेट में है। धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के साथ-साथ अब कोहरा भी पड़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह से रातें और सर्द होती चली जाएंगी। 22 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा।

इस बार भयंकर हाड़ कंपा देने वाली ठंड होगी। दिसंबर की शुरुआत से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के शहर आगरा में ठिठुरन बढ़ी पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। सुबह और रात में छा रहा कोहरा।

यह भी पढ़ें :- CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कमेटी ने जारी किया रेजोल्यूशन, 143 सांसदों के निलंबन पर आई तीखी प्रतिक्रिया………….. 

दिन में छाए रह सकते हैं बादल 

मौसम विज्ञानों के माने तो दिन में बादल छाए रह सकते हैं। रात में पारा अधिक नीचे गिरने की वजह से ठिठुरन और ठंड अधिक बढ़ेगी। कोहरा पड़ने से यातायात में भी रुकावट खड़ी हो सकती है। जैसे-जैसे शीत लहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ता जाएगा वाहनों की गति धीमी हो जाएगी। इस प्रकार की भयंकर ठंड में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कानपुर में आज सुबह से ही शीतलहर चल रही है। शीतलहर ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपने चपेट में ले लिया है। लोग जगह-जगह पर आग जलाए बैठे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह के तापमान में गिरावट आएगी, न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। आज दिन में बादल छा सकते हैं।

ठंड से बचने के लिए करें निम्न उपाय- 

  1. अच्छी कंपनी के ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल।
  2. आग जलाकर हाथ पैरों को आराम दें।
  3. अधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले।
  4. कोहरे के दिनों में वाहनों की गति अधिक धीमी रखें।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग