Hero Xpulse 421 :- MotoCorp अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Xpulse 421 को जल्द भारतीय बाजार में उतार सकती है। हाल ही में इस बाइक को लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसके बाद इसके लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों ने बाइक के कई नए फीचर्स और डिजाइन की झलक दिखाई है।
पहले से ज्यादा दमदार और आकर्षक होगा डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान दिखी बाइक पूरी तरह कवर थी, लेकिन इसके डिजाइन में कई बड़े बदलाव साफ नजर आए। नई Xpulse 421 में ऊंचा स्टांस, बड़ा फ्यूल टैंक और चौड़ा बॉडी प्रोफाइल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा लंबा विंडस्क्रीन, वर्टिकल हेडलैंप सेटअप और सिंगल-पीस सीट इसे एडवेंचर टूरिंग के लिए और बेहतर बना सकते हैं।
पहली बार मिलेगा बड़ा TFT डिस्प्ले
नई Xpulse 421 में एक बड़ा स्क्वायर TFT डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह डिस्प्ले नेविगेशन, राइडिंग डेटा और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई आधुनिक फीचर्स को सपोर्ट करेगा। यह Hero की किसी प्रोडक्शन बाइक में पहली बार देखने को मिल सकता है।
EICMA 2024 में सामने आया था कॉन्सेप्ट
Hero MotoCorp ने इस बाइक की डिजाइन झलक EICMA 2024 के दौरान पेश की थी। अब टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
एडवेंचर बाइक सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
लॉन्च के बाद Hero Xpulse 421 का मुकाबला मिड-साइज एडवेंचर बाइक सेगमेंट की कई लोकप्रिय मोटरसाइकिलों से होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसे युवाओं और लंबी दूरी की यात्रा पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






