Instagram :- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेजल पवार एक बार फिर चर्चा में हैं। विवादित कैडवर (शव) संबंधी टिप्पणी को लेकर माफी मांगने के कुछ दिनों बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक उपलब्ध नहीं दिखाई दे रहा है। प्रोफाइल खोलने की कोशिश करने पर यूजर्स को “Sorry, this page isn’t available” का संदेश दिखाई दे रहा है।
हाल के दिनों में सेजल पवार की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद देखने को मिला था।
बढ़ती आलोचनाओं के बीच उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी और अपने बयान पर खेद जताया था। हालांकि, अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई न देने से नई चर्चाओं ने जन्म ले लिया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकाउंट को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया गया है, हटाया गया है या फिर किसी अन्य कारण से वह उपलब्ध नहीं है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बार फिर ऑनलाइन कंटेंट, जिम्मेदार अभिव्यक्ति और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हस्तियों की जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, सेजल पवार की ओर से अकाउंट के गायब होने को लेकर कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Meta updates :- Meta ला रहा नया ‘Series’ फीचर, Instagram और Facebook Reels को मिलेगा एपिसोडिक अंदाज
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






