बड़ी खबर
Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, नो फ्लाई जोन से लेकर रूट डायवर्जन तक की बनाई गई व्यापक योजना

Varanasi news :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी आगमन, भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीआईपी मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अनधिकृत पार्किंग न होने दी जाए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने नव नियुक्त आरक्षियों की ड्यूटी अनुभवी और वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के साथ लगाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से पहले आवश्यक ब्रीफिंग, व्यवहारिक प्रशिक्षण और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएं। साथ ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।

भीड़ प्रबंधन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” का सख्ती से पालन किया जाए। महिला संबंधित जांच एवं प्रबंधन का कार्य केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही किया जाए। इसके अलावा ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारी पर्याप्त संख्या में रस्सियां, लाउड हेलर और पीए सिस्टम साथ रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्ग को पूरी तरह “नो फ्लाई जोन” घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन सहित किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी।

UP shikshak bharti 2026 :- यूपी में 60 हजार शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, नई चयन प्रक्रिया से युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका

पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ विनम्र, शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती, अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग