Home » विदेश » Bangladesh News :- फेसबुक पर हुआ प्यार, बांग्लादेश से भारत आने की कोशिश; BSF ने महिला को पकड़ा

Bangladesh News :- फेसबुक पर हुआ प्यार, बांग्लादेश से भारत आने की कोशिश; BSF ने महिला को पकड़ा

Bangladesh News : मुर्शिदाबाद में फेसबुक के जरिए एक युवक से प्रेम संबंध के बाद बांग्लादेश से भारत आने की कोशिश कर रही महिला को BSF ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और सीमा पार करने के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ एक प्रेम संबंध अब सीमा पार करने की कोशिश और गिरफ्तारी तक पहुंच गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में BSF ने एक बांग्लादेशी महिला को भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान फेसबुक के जरिए मुर्शिदाबाद के एक युवक से हुई थी।

Bangladesh News : फेसबुक पर हुई थी मुर्शिदाबाद के युवक से दोस्ती

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम मंजिरा बीबी बताया गया है। वह कम उम्र में बांग्लादेश के एक युवक से शादी के बाद वहीं रह रही थी। उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान मुर्शिदाबाद के डलिम नाम के युवक से हुई। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

Bangladesh News : बेटे को साथ लेकर सीमा पार करने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, मंजिरा अपने नाबालिग बेटे के साथ बांग्लादेश से भारत आने की कोशिश कर रही थी। वह रघुनाथगंज के बाहुरा घाट क्षेत्र के रास्ते सीमा पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान BSF की नजर उस पर पड़ी और उसे रोक लिया गया।

Google Birthday 2026: Google ने मनाया 28वां जन्मदिन, पुराने दौर की याद दिला रहा खास Doodle

पूछताछ के दौरान महिला भारत में प्रवेश से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद BSF ने उसे रघुनाथगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया।

Bangladesh News :  दालाल गिरोह की भूमिका की भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने सीमा पार करने के लिए किस रास्ते और माध्यम का इस्तेमाल किया। साथ ही जांच इस पहलू पर भी हो रही है कि अवैध तरीके से सीमा पार कराने वाले किसी दलाल या गिरोह की इसमें भूमिका थी या नहीं।

Bangladesh News : मुर्शिदाबाद में दो अन्य बांग्लादेशी भी गिरफ्तार

इसी बीच मुर्शिदाबाद के लालगोला इलाके में पुलिस ने दो अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को भी कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी से बचने के लिए पद्मा नदी के रास्ते भारत में प्रवेश किया था।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग