बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर किये गये गिरफ्तार

Mirzapur news :- अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर किये गये गिरफ्तार

Mirzapur news :- प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 09.06.2026 को संचालित संयुक्त अभियान के दौरान मीरजापुर वन प्रभाग के लालगंज रेंज द्वारा थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत बाबा कलेश्वर मंदिर के समीप लगभग 13:00 बजे अवैध वन्यजीव अवयवों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा की गई तलाशी एवं जांच के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से हाथी के दांत एवं अन्य वन्यजीव अवयव बरामद किए गए। बरामद सामग्री का विवरण निम्नवत् है –

02 अदद हाथी दांत (कुल भार लगभग 1.49 किलोग्राम)

01 अदद हाथी का जबड़ा (लगभग 800 ग्राम)

01 अदद स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल संख्या UP70BE2825

03 अदद मोबाइल फोन

पहचान हेतु प्रयुक्त रू0 10 का नोट

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जनपद प्रयागराज के निवासी अविलेश कुमार शुक्ला, राममनी यादव एवं देवेश्वर के रूप में हुई है।

अभियुक्तों के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16), 9, 39, 40, 44, 49, 49बी, 49सी, 50 एवं 51 (1) के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गई है। बरामद वन्यजीव अवयवों, वाहन एवं अन्य सामग्री को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

प्रारम्भिक पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह प्रतीत होता है कि अभियुक्त संरक्षित वन्यजीवों के अंगो के अवैध व्यापार एवं तस्करी से जुड़े हुए है। प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पहचार हेतु वन विभाग, WCCB एवं STF द्वारा संयुक्त रूप् से विस्तृत जांच की जा रही है।

उक्त अभियान में श्री श्रवण कुमार यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, लालगंज रेंज, श्री आनंद शेखर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, चुनार रेंज, WCCB गोरखपुर STF तथा वन विभाग के अन्य अधिकारियों एंव कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

India Post GDS :- इंडिया पोस्ट GDS चौथी मेरिट लिस्ट जारी, चयनित अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख घोषित

प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर ने बताया कि वन्यजीव अपराधों के विरूद्ध विभाग की शून्य सहिष्णुता की नीति है तथा संरक्षित वन्यजीवों एवं उनके अंगो के अवैध व्यापार, शिकार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने उन्होने आमजन से अपील की कि वन्यजीव अपराधों से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल वन विभाग के संज्ञान में लाएं, जिससे ऐसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग