बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- नवागत डीआईजी पूनम ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद

Mirzapur news :- नवागत डीआईजी पूनम ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद

Mirzapur news :- मिर्जापुर परिक्षेत्र की नव नियुक्त डीआईजी एवं आईपीएस अधिकारी पूनम (2010 बैच) ने अपना कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेककर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

डीआईजी पूनम के मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित विशेष हवन-पूजन में भी सहभागिता की। यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य विनय महाराज के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

Road Accident :- शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, आमने-सामने की टक्कर में युवक का पैर टूटा

पूजा-अर्चना के दौरान डीआईजी पूनम ने मां विंध्यवासिनी से मिर्जापुर परिक्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

गौरतलब है कि आईपीएस पूनम अपनी प्रभावी कार्यशैली, अनुशासित प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में मिर्जापुर परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दर्शन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता के बाद डीआईजी पूनम अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यभार ग्रहण करेंगी। उनके आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता का संचार होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग