Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- भीषण गर्मी का कहर, मीरजापुर में लू लगने से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

Mirzapur News :- भीषण गर्मी का कहर, मीरजापुर में लू लगने से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

Mirzapur News :- जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर लगातार देखने को मिल रहा है। अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली चौराहा के पास सोमवार को एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के दुल्हीपुर मुगलसराय निवासी शब्दून पत्नी मल्लू (90 वर्ष) अपनी बेटी जमीला के घर मानिकपुर जा रही थीं। इसी दौरान महुली चौराहा के समीप एक मुर्गा दुकान के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह वहीं लेट गईं।

दुकानदार द्वारा आवाज देने और जगाने की कोशिश के बावजूद जब वृद्ध महिला नहीं उठीं, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक आशंका लू लगने की जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

Varanasi News :- गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में भाईचारे का संदेश

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग