UP T20 League 2026 :- उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 के फाइनल में मेरठ मेवरिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 16 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।
UP T20 League 2026 दिव्यांश जोशी ने ठोका तूफानी शतक
मेरठ की जीत के सबसे बड़े हीरो दिव्यांश जोशी रहे। उन्होंने महज 40 गेंदों पर 105 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दिव्यांश ने शुरुआत से ही लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और बड़े शॉट लगाकर मेरठ को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया UP T20 League 2026
मेरठ मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 203/7 का स्कोर बनाया। दिव्यांश जोशी के अलावा रितुराज शर्मा ने भी 24 रन का योगदान दिया। कप्तान रिंकू सिंह की टीम ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरकर लखनऊ के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा।
विशाल चौधरी की घातक गेंदबाजी
203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेरठ के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर लखनऊ के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
यह भी पढ़ें :- Railway Bonus 2026 :- केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस में बड़ा बदलाव? 7000 रुपये की सीमा हटाने की मांग तेज, रेलवे कर्मचारियों को भी हो सकता है बड़ा फायदा
विशाल चौधरी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं जीशान अंसारी ने भी 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लखनऊ की पूरी टीम 16 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी बार चैंपियन बना मेरठ : UP T20 League 2026
इस जीत के साथ मेरठ मेवरिक्स ने UP T20 League का अपना दूसरा खिताब हासिल किया। टीम इससे पहले 2024 में चैंपियन बनी थी। 2025 में भी मेरठ ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। इस बार टीम ने फाइनल में शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
खास बात यह भी रही कि क्वालिफायर-1 में लखनऊ फाल्कन्स ने मेरठ को 47 रन से हराया था, लेकिन फाइनल में रिंकू सिंह की टीम ने उसी लखनऊ के खिलाफ 94 रन की बड़ी जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर दिया।
Maruti Baleno Facelift : ₹6.10 लाख में नई बलेनो लॉन्च, ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






