Gorakhpur Bridge News:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर बने टू-लेन ब्रिज के लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि 2017 के बाद शहर में विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला शुरू हुई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का संरक्षण भी करें, ताकि इसका लाभ लंबे समय तक मिलता रहे। कहा कि देश और प्रदेश के साथ गोरखपुर भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
14.33 करोड़ की लागत से बना आधुनिक ब्रिज
मुख्यमंत्री ने फीता काटकर 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को जनता को समर्पित किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर की छवि असुरक्षा और पिछड़ेपन से जुड़ी थी, लेकिन अब यहां निवेश बढ़ा है और युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गीडा क्षेत्र में ही 50 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं में बड़ा बदलाव
सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में फोर-लेन और सिक्स-लेन सड़कों का जाल है। एम्स, खाद कारखाना, पिपराइच चीनी मिल, आयुष विश्वविद्यालय, चिड़ियाघर और रामगढ़ताल जैसे पर्यटन स्थल शहर को नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विकास सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
Mamata Banerjee Defeat 2026:-;दीदी का अंत कैसे हुआ? वो 05 बड़ी गलतियां, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में ढहा दिया ममता बनर्जी का किला
तारामंडल क्षेत्र बना पॉश इलाका
मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 साल पहले तारामंडल क्षेत्र में लोग बसने से डरते थे, लेकिन आज यह सबसे महंगे और विकसित इलाकों में शामिल है। नए ब्रिज से क्षेत्र की आंतरिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यहां साइंस पार्क, कन्वेंशन सेंटर और वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है।
कनेक्टिविटी बेहतर, जाम से राहत
112 मीटर लंबे इस ब्रिज के दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है। इसके बनने से कई कॉलोनियों के लोगों को लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। साथ ही नए सवेरा क्षेत्र में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
श्रमिकों का सम्मान और जनसंवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को बुलाकर उनके साथ फोटो खिंचवाई और बच्चों से भी मुलाकात की। सांसद रविकिशन ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर विकास की नई मिसाल बन रहा है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







