बड़ी खबर
Railway News: त्योहारों से पहले यात्रियों को राहत, आनंद विहार-पूर्णिया और सहरसा रूट की 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी संकष्टी चतुर्थी 2026: 2 अगस्त को सावन की पहली चतुर्थी, शिव-गणेश की पूजा से दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि Ajinkya Rahane :- अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में बोले- अब नई शुरुआत का समय Saharsa Murder Case :- सहरसा में जमीनी विवाद ने ली युवक की जान, नाथ बाबा पोखर के पास हत्या से सनसनी Spider Man BrandNew Day :- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में सैडी सिंक के किरदार से उठा पर्दा, निभाएंगी एक्स-मेन की ताकतवर म्यूटेंट Mid day meal :- तमिलनाडु के मिड-डे मील में चिकन बिरयानी पर छिड़ी बहस, शिक्षा और पोषण नीति पर उठे सवाल

Home » धर्म » संकष्टी चतुर्थी 2026: 2 अगस्त को सावन की पहली चतुर्थी, शिव-गणेश की पूजा से दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

संकष्टी चतुर्थी 2026: 2 अगस्त को सावन की पहली चतुर्थी, शिव-गणेश की पूजा से दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

2 अगस्त को मनाई जाएगी सावन की पहली संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी 2026 :- सावन माह की पहली संकष्टी चतुर्थी 2 अगस्त 2026, रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। यह दिन भगवान श्रीगणेश और भगवान शिव की संयुक्त आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर जीवन के संकट दूर होते हैं, बुद्धि और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पंचामृत से करें शिव और गणेश का अभिषेक

इस दिन सुबह स्नान के बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। भगवान शिव और श्रीगणेश का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करें। इसके बाद स्वच्छ जल से स्नान कराकर चंदन, अक्षत, दूर्वा, बेलपत्र, फूल और धूप-दीप अर्पित करें। गणेश जी को विशेष रूप से मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

चंद्र दर्शन के बाद खोलें व्रत

संकष्टी चतुर्थी का व्रत पूरे दिन रखा जाता है और रात्रि में चंद्रमा के दर्शन एवं अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। इस दौरान भगवान गणेश की आरती और व्रत कथा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

दान का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, लड्डू, फल, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। दान-पुण्य से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

संकष्टी चतुर्थी का महत्व

मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से विघ्नहर्ता श्रीगणेश सभी बाधाओं को दूर करते हैं। सावन माह में पड़ने वाली यह चतुर्थी भगवान शिव और गणेश दोनों की कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर मानी जाती है।

Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग