बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » अपराध » Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप

Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप

Saharsa Contractor Shot :- बिहार के सहरसा में शनिवार शाम एक सरकारी भवन निर्माण ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना शहर के पशुपालन कॉलोनी की है, जहां 54 वर्षीय दिनेश प्रसाद यादव पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने हाथ के बाजू में लगी। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना देने के शक में हमला करने का आरोप

घायल के बेटे हरितेश कुमार ने आरोप लगाया कि उत्पाद विभाग को कथित अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में कुछ लोगों ने उनके पिता से विवाद किया। आरोप है कि इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दिनेश प्रसाद यादव पर गोली चला दी गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग