बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Mohansarai Road Waterlogging :- पीडब्ल्यूडी-एनएचएआई की खींचतान में फंसी मोहनसराय की जनता, बदबूदार पानी और जर्जर सड़क से बढ़ी मुश्किलें

Mohansarai Road Waterlogging :- पीडब्ल्यूडी-एनएचएआई की खींचतान में फंसी मोहनसराय की जनता, बदबूदार पानी और जर्जर सड़क से बढ़ी मुश्किलें

Mohansarai Road Waterlogging :-  मोहनसराय चौराहे के आसपास जलभराव और सड़क की बदहाली से स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के बीच समन्वय की कमी के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे के किनारे बने नाले के ओवरफ्लो होने से सर्विस रोड और आसपास के इलाकों में लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एनएचएआई की टीम सर्विस रोड का पानी निकालने के लिए अदलपुरा मार्ग की ओर नाली खोलती है, जबकि कुछ समय बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से उसी रास्ते को बंद कर दिया जाता है। इस वजह से जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

जर्जर सड़क और गंदे पानी से राहगीरों को खतरा

मोहनसराय से अदलपुरा मार्ग तक सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। बारिश और नाले के बदबूदार पानी के कारण सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में भरे गंदे पानी के चलते दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

Varanasi News :- मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर बदहाल सड़क और सीवर का पानी बना मुसीबत, शीतला धाम जाने वाले श्रद्धालु परेशान

दुकानदारों की आजीविका पर भी पड़ा असर

क्षेत्र में लगातार जलभराव और गंदगी के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक कम आने से उनकी आय पर असर पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने की तत्काल समाधान की मांग

क्षेत्रवासियों ने दोनों विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने, नालों की सफाई कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग