बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » Uncategorized » Journalist Association :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पत्रकार हितों को लेकर राज्यव्यापी अभियान का एलान

Journalist Association :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पत्रकार हितों को लेकर राज्यव्यापी अभियान का एलान

Journalist Association  :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बिहार की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को बगहा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने नई टीम का परिचय कराते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों के सशक्तिकरण और पत्रकार कल्याण से जुड़े मुद्दों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगा।

पत्रकारों के हितों को लेकर सरकार को भेजा गया मांग-पत्र

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को मांग-पत्र भेजकर पत्रकारों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और नियमों में संशोधन की मांग की गई है। इसमें विज्ञापन नीति-2016, प्रेस प्रतिनिधि मान्यता नियमावली-2008, पत्रकार कल्याण कोष-2010 तथा पत्रकार सम्मान पेंशन योजना-2019 को समयानुकूल बनाने का आग्रह किया गया है।

डिजिटल मीडिया को भी मान्यता देने की मांग

संगठन ने मांग की है कि डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल और स्वतंत्र पत्रकारों को भी सरकारी मान्यता नीति में शामिल किया जाए। साथ ही लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए सरकारी विज्ञापनों में 30 से 40 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने तथा विज्ञापन भुगतान की समयबद्ध व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई गई।

नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

नई कार्यकारिणी में प्रेमचंद पाण्डेय, राजन दत्त द्विवेदी, अनमोल कुमार सिंह, ओंकार कश्यप और माधवेंद्र पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मुरारी शरण तिवारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जबकि सत्यप्रकाश श्रीवास्तव एवं आदित्य कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सुरेंद्र त्रिवेदी एवं डॉ. रविकेश मिश्र को संरक्षक तथा मो. नसीम एवं सुजय प्रकाश पाण्डेय को स्थायी सदस्य मनोनीत किया गया।

Bagaha News :- पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवक गंभीर; एक की हालत नाजुक

पत्रकार एकजुटता पर दिया गया जोर

प्रेस वार्ता में उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान इजरायल अंसारी, नरेंद्र पाण्डेय, महावीर अग्रवाल, शमीउल्लाह कासमी, संजीव तिवारी, अमन यादव सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अमन कुमार यादव | बगहा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग