Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Sheohar road accident :- शिवहर में भीषण सड़क हादसा: वेगनार, हाईवा और बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत, चालक फरार

Sheohar road accident :- शिवहर में भीषण सड़क हादसा: वेगनार, हाईवा और बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत, चालक फरार

Sheohar road accident :- जिले के जीरो माइल चौक स्थित रॉयल एनफील्ड एजेंसी के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद वेगनार कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल की सीतामढ़ी की दिशा से आ रही लाल रंग की वेगनार कार (नंबर BR10T/8483) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर एक हाईवा से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ayatollah Ali Khamenei :- खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह को लेकर ईरान अलर्ट: भारी भीड़ और भीषण गर्मी के बीच आपात तैयारियां तेज

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार वेगनार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा वाहन के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: त्रिपुरारी कुमार छोटू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग