बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » खेल » Shreyas Iyer :- 6 दिसंबर का क्रिकेट संयोग: एक ही दिन 5 भारतीय सितारों का जन्म, बुमराह से जडेजा तक चमके दिग्गज

Shreyas Iyer :- 6 दिसंबर का क्रिकेट संयोग: एक ही दिन 5 भारतीय सितारों का जन्म, बुमराह से जडेजा तक चमके दिग्गज

Shreyas Iyer :- आज 6 दिसंबर 2025 को जहाँ विशाखापत्तनम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला खेला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस खास तारीख को भारतीय क्रिकेट के पाँच बड़े नाम अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसा मौका बहुत कम देखने को मिलता है जब एक ही दिन इतने दिग्गज क्रिकेटरों का बर्थडे हो।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह—ये सभी 6 दिसंबर को जन्मे हैं। इनमें कोई T20 विश्व कप हीरो रहा है, तो किसी ने टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक 300+ रन बनाए हैं।

 

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। अपने इंटरनेशनल करियर में बुमराह अब तक वनडे में 149, टी20 में 99 और टेस्ट क्रिकेट में 234 विकेट हासिल कर चुके हैं।
उनका जन्म 6 दिसंबर 1993, अहमदाबाद में हुआ था।

 

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी सटीक गेंदबाजी और असरदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल वह दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। जडेजा ने टेस्ट में 348, वनडे में 232 और टी20 में 54 विकेट लिए हैं।
वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
जन्म: 6 दिसंबर 1988, नावागाम खेड।

 

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर भारत के सबसे दमदार बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। फिलहाल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं।
अय्यर वनडे करियर में 5 शतक जड़ चुके हैं।
जन्म: 6 दिसंबर 1994, मुंबई।

करुण नायर और आरपी सिंह

करुण नायर भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 303 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया था।
इसी तारीख को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी अपना जन्मदिन मनाते हैं, जिन्होंने अपने दौर में टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया।

Sholay re-release :- शोले द फाइनल कट से लौटेगी पुरानी यादों की गूंज, पुरानी यादें होंगी ताजा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग