बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- गलत आरोपों से परेशान सूरज बरनवाल ने पुलिस आयुक्त वाराणसी से लगाई न्याय की गुहार

Varanasi News :- गलत आरोपों से परेशान सूरज बरनवाल ने पुलिस आयुक्त वाराणसी से लगाई न्याय की गुहार

Varanasi News :- वाराणसी के सिंहपुर, थाना सारनाथ निवासी सूरज बरनवाल ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर स्वयं को झूठे और कूटरचित मुकदमे में फँसाए जाने से सुरक्षा एवं न्याय की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक महिला जानबूझकर साजिशन उन्हें फर्जी मुकदमे में फँसाने का प्रयास कर रही है, जिससे उनकी और उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँच रहा है।

👉 पीड़ित का पक्ष:

प्रार्थी सूरज बरनवाल पुत्र स्व. जयप्रकाश, पेशे से माइक्रो फाइनेंस बैंक कर्मचारी हैं, जो अपने बड़े भाई-भाभी के साथ सिंहपुर क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे एक सीधे-सादे, कानून में विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं।

सूरज के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली एक महिला जो कि ग्राम कुशासन, भभुआ (बिहार) की निवासी है और सारनाथ थाना क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से अपनी माँ और भाई के साथ रह रही है, ने अप्रैल 2025 में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने दावा किया कि उक्त महिला पहले उनकी भाभी सुमन के कहने पर अक्टूबर 2024 से उनके घर मासिक 5000 रुपये वेतन पर घरेलू सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी, जिसमें साफ-सफाई और एक बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी थी। महिला को वेतन नकद और ऑनलाइन माध्यम से दिया जाता था।

👉 गंभीर आरोप:

सूरज ने बताया कि महिला ने अप्रैल में सारनाथ थाने में उनके विरुद्ध कूटरचित, मनगढ़ंत और संगीन आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद से, महिला गाँव में घूम-घूम कर पीड़ित और उसके परिवार को बदनाम कर रही है, और खुलेआम फर्जी मुकदमे में फँसाकर सबक सिखाने की धमकी दे रही है। सूरज ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उनकी कैंसर पीड़ित भाभी को भी मामले में घसीटने का प्रयास किया और स्वयं को उनकी पत्नी होने का झूठा दावा भी किया।

👉 न्याय की माँग:

पीड़ित सूरज बरनवाल ने पुलिस आयुक्त से अपील की है कि वे इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और संबंधित थाना सारनाथ को सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दें, ताकि उन्हें और उनके परिवार को मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न से मुक्ति मिल सके।

Varanasi News :- पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व बारिश से निपटने को लेकर विशेष निर्देश

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग