बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News:- शिवपुर में अपराध बेलगाम, डेढ़ महीने में तीसरी वारदात, 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े

Varanasi News:- शिवपुर में अपराध बेलगाम, डेढ़ महीने में तीसरी वारदात, 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े

Varanasi News :- शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर मोहल्ले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे रात के सन्नाटे में खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

1 जुलाई की रात लगभग 3 बजे का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक बाइक पर सवार होकर गली में आते हैं और एक-एक कर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए बेखौफ तरीके से निकल जाते हैं। यह वीडियो एक कार से संबंधित है, बाकी गाड़ियों की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी क्योंकि अन्य स्थानों पर कैमरे नहीं लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वारदात पिछले डेढ़ महीने में तीसरी बार हुई है। अब तक लगभग 20 वाहनों के शीशे तोड़े जा चुके हैं। पीड़ितों द्वारा शिवपुर थाने में इस बाबत कई बार लिखित तहरीर भी दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। न तो कोई गश्त की व्यवस्था की गई, न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।

बीते दिनों हुई फायरिंग से भी नहीं चेती पुलिस

परमानंदपुर क्षेत्र में बढ़ते अपराध का आलम यह है कि कुछ दिनों पहले स्थानीय निवासी नंदू माली के घर के बाहर देर रात फायरिंग जैसी गंभीर घटना भी हो चुकी है। लेकिन, आज तक उस मामले में भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे अपराधियों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म होता दिख रहा है।

स्थानीयों में रोष और भय का माहौल

लगातार हो रही घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि:

> “क्या पुलिस किसी बड़ी वारदात का इंतज़ार कर रही है?”
“कब तक अपराधी यूं ही बेखौफ गली-गली में आतंक फैलाते रहेंगे?”

Free Orthopedic camp Varanasi :- वाराणसी में निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर BSG हॉस्पिटल 19 जुलाई 2025

परेशान नागरिकों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो और गश्त को बढ़ाया जाए ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग